KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 नवम्बर 024
जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल का वैदिक मंत्रोचार एवं हवन पूजन के साथ फीता काट कर मिल के पदेन अध्यक्ष / जिलाधिकार डा० वीके सिंह ने उद्घाटन कर पेराई सत्र का शुभारंभ कराया।

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ, जीएम, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सीसीओ, विघायक, उपसभापति, ब्लाक प्रमुख, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व मिल संचालक मंडल के सदस्य गण
आदि संभ्रांत जन मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को बाल्टी व अंगोछा देकर सम्मानित किया। कायमगंज स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, जीएम कुलदीप सिंह, सीसीओ प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार, विघायक डॉ. सुरभि, सीनियर ट्रेजडी अधिकारी मनोज कुमार यादव, सहायक कोषाधिकारी राजीव सक्सेना, उपसभापति सावन उर्फ जय गंगवार, ब्लाक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे, नामित डायरेक्टर अमरदीप दीक्षित, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसील मनीष वर्मा ने हवन में आहूती देकर किया। हवन पूजन के बाद सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी किसान नाहरसिंह की बैलगाड़ी, कंपिल क्षेत्र के गांव बौरा वगंस नगर निवासी किसान वीरसिंह का जिलाधिकारी ने तिलक किया। जिसके बाद बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली के गन्ने का तौल कराया। जहां तौल लिपिक ने जयदेव वर्मा ने बताया कि बैल गाड़ी का वजन 39.10 कुंतल है वहीं तौल लिपिक अजीत कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का कुल वजन 104.80 कुतंल है। बैल गाडी व ट्रैक्टर ट्राली का वजन होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, उपसभापति सावन उर्फ जय गंगवार, ब्लाक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे, नामित डायरेक्टर अमरदीप दीक्षित ने बटन दवाकर गन्ना डालकर चेन को चालू किया। चेन चलते ही हूटर की आवाज से मिल के चालू होने के संकेत दिए। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने किसानों को अश्वासन दिया कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि समय पर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। उपसभापति सावन उर्फ जय गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष बाढ़ की वजह से ज्यादातर किसानो की गन्ना की फसल वर्वाद हो गई है। अगले सत्र किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज उपलब्द कराने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होने जानकारी देता हुए कहा कि किसानों को रात्रि में विश्राम के दौरान अलाव आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी सुधीर गुप्ता, मुख्य रसायनविद विवेक कुमार, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, छल्लू गंगवार पूर्व सचिव, अशोक वर्मा सासंद प्रतिनिधि, डायरेक्टर शीलेष तिवारी, डॉयरेक्टर अच्यित, डायरेक्टर राम किशोर राजपूत, डायरेक्टर सुदामा देवी, डायरेक्टर श्रीकृष्ण राजपूत, डायरेक्टर ओम शरण, लियाकत खां, ओमकालेश्वर पाठक, सागर दुबे व आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep