Kaimganj News: अलग-अलग पाँच जगह हुआ विवाद, मामला मारपीट तक पहुंचा ,सभी मामलों की= रिपोर्ट दर्ज

Kaimganj News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी अरविंद उर्फ बिग्गा ने तहरीर देकर कहा कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था । उसी समय मेरे ही गांव का अजय सक्सेना पुत्र श्याम बाबू आ गया और गालियां देने लगा।

विरोध करते ही उसने मेरे सिर में ईट से प्रहार कर मुझे लहूलुहान कर दिया। वही सनी पुत्र लज्जाराम निवासी प्रेमनगर ने आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई। जिसमें कहा गया है कि वह मछली मंडी से मछलियां बेचकर अपने घर जा रहा था। उसी समय रास्ते में पता चला कि उसके भाई अर्जुन से कोई झगड़ रहा है ।मैंने मौके पर पहुंचकर अपने एक भाई से पूछा कि क्यों झगड़ रहे हो। क्या बात है। इस पर अर्जुन, धीरज, नीरज तथा चौथे भाई ने मिलकर मुझे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते समय कार्यवाही न करने की चेतावनी दी।

वहीं एक अन्य घटना में ग्राम लुधैइया निवासी दलबीर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पड़ोसी राकेश तथा उनका लड़का अनूप दीपावली पर पटाखे दाग रहे थे।इन लोगों ने जानबूझकर जलते हुए पटाखे उसके घर में फेंक दिए । जिससे आग लग गई ।आग की चपेट में आकर उसके रजाई कंबल बिस्तर आदि अन्य सामान जलकर राख हो गया । आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने दलवीर राकेश के पास गया।

तो राकेश व उसके परिवार के अन्य लोगों ने उसे गालियां दी। विरोध करते ही आरोपियों ने दलवीर की जमकर पिटाई की। वहीं एक अन्य घटना में गांव रामनगर मजरा रायपुर के गोपाल पुत्र रामकिशन ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि बीते दिन समय लगभग दिन के 3:00 बजे जब वह खेत पर था। उसी समय मेरे ही गांव के दिनेश चंद ,किशनपाल ,अमित, महेंद्र आदि लोगों ने लाठी-डंडों तथा तमंचा से लैस होकर मुझ पर हमला कर दिया। इन लोगों के हमले से मेरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मिली तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

Kaimganj News: क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने दिया अपनी खेल ऊर्जा का परिच
Kaimganj News: अलग-अलग तीन जगह हुए विवाद में मारपीट = रिपोर्ट दर्ज 0
Kaimganj News: बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीणों की उपचार के दौरान हुई मौत!
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लील फब्तियां कसने वाला मजनू चढ़ा पुलिस के हत्थे
Kaimganj News: भैया दूज रस्म के बाद बहिन के घर से वापस आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes