कौनफ़श्रद्धा भाव एवं भक्तिमय वातावरण में kaikgajjjभक्तों ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Picsart 25 04 12 22 47 35 850

KAIMGANJ NEWS – हनुमान गढ़ी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ ने टेका मत्था , चखा प्रसाद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भगवान राम के परमप्रिय भक्तों ने श्रद्धा भाव एवं भक्ति मय वातावरण में मान्य परंपराओं के अनुसार भगवान श्रीराम राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास पूर्ण रूप से मनाकर भक्ति भावना से नमन किया ।
इस शुभ अवसर पर महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थल हनुमान गढ़ी मंदिर पर हनुमानजी को मंत्रोच्चारण के साथ भोग लगाया गया । इसी के साथ विशाल भंडारा में प्रसाद वितरण शुरू हो गया । वहीं रेलवे रोड कोतवाली गेट के पास स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना व आरती उतार हनुमान जयंती मनाई गई । यहां भी भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया । चिलौली गमा देवी मंदिर से भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में बडी संख्या में हनुमत भक्तों ने भाग लिया ।
शोभायात्रा का प्रारम्भ भगवान राम, हनुमान, परशुराम, भगवान शिव आदि देवी-देवताओं की सुसज्जित झांकियों की पूजा-अर्चना व आरती से हुआ। इस अवसर पर भजनों की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दे रहे थे । यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, तहसील रोड, पुल गालिब तिराहा, चिलांका, पटवनगली, भूसा मंडी चौराहा, पृथ्वीदरवाजा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, जटवारा होते हुए ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतार भव्य स्वागत किया । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हनुगढ़ी पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने मंदिर में नमन कर आयोजकों से वार्ता की । शोभायात्रा पथ संचलन में अनूप चौबे, शिव मंगल, रिंकू कौशल, लखन कौशल, दिलीप, शिवम्, अनुज, संदीप गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जय सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes