KAIMGANJ NEWS डंपर से कुचलकर बाइक सवार ग्रामीण की हुई मौत साथी को आई हल्की चोट

Picsart 25 04 10 15 01 17 127

KAIMGANJ NEWS – दुर्घटना में डम्पर के पहियों के नीचे दबने से मृतक के शरीर के हो गए चित्थडे
कायमगंज /फर्रुखाबाद
यह भीभत्स दुर्घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में आज नहर रोड पर घटी जिसमें वाइक पर पीछे बैठे अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि थाना क्षेत्र कंपिल के गाँव हजियाँपुर मजरा हकीकतपुर निवासी 65 बर्षीय रामलाल पुत्र स्व० मुंशीलाल दुर्घटना का शिकार हो मौत के आगोश में आ गये ।

Picsart 25 04 10 14 58 00 192

परिवार वालों ने बताया कि रामलाल कायमगंज में पशु चिकित्सालय के पास स्थित प्रयाग मेडिकल स्टोर पर नौकरी करते थे । वहीं जाने के लिए घर से निकले थे । गांव में ही उन्हें उन्हीं के गांव का निवासी 45 वर्षीय अनवेश पुत्र छेदालाल सक्सेना वाइक से परचून का सामान लेने के लिए कायमगंज जाता हुआ मिला । उसी की स्प्लेन्डर वाइक संख्या यूपी 76 आर 2062 पर कायमगंज जाने के लिए पीछे बैठ गया । अनवेश वाइक चलाकर जैसे ही केनाल रोड पर रेलवे अन्डर पास से कुछ पहले ही नहर निरीक्षण भवन नरैनामऊ के लगभग सामने पहुंचा । वैसे ही विपरीत दिशा से मौरम लोड़ अशोका लीलेंड डम्पर संख्या एमपी 7 जेड एस 8104 आ गया । डम्पर की टक्कर लगने से वाइक असंतुलित हो गई । लगे जोरदार झटके के कारण वाइक पर पीछे बैठा रामलाल उछल कर डम्पर के पहियों के नीचे गिर कर बुरी तरह कुचल गया , उसके पूरे शरीर के टुकडे जैस होकर चीत्थड़े हो गए । काफी मात्रा में खून बहकर वहीं सड़क पर पड़ा दिखाई दे रहा था । किन्तु संयोग से वाइक चालक अनवेश छिटक कर दूसरी ओर गिरा था । इसलिए उसे केवल हल्की खरोंच जैसी मामूली ही चोट लगी और भाग्यवस बाल – बाल बच गया । वहीं उसकी वाइक क्षतिग्रस्त हो गई है ।
घटना की सूचना पर मृतक की रोती बिलखती पत्नी शीला देवी तथा पप्पू , अनिल , सुनील व सुधीर चारों बेटे तथा अन्य गांव वाले घटना स्थल पहुंचे । वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, क्राइम इस्पेक्टर राजेशकुमार सिंह ने हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । साथ ही डम्पर को कब्जे में ले लिया । जबकि दुर्घटना के बाद मौका पाकर घबराया डम्पर चालक डम्पर छोड़कर पहले ही फरार हो चुका था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes