Kaimganj news –गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्राएं निकाल भक्तों ने दी भगवान गणपति को विदाई

Picsart 23 09 28 23 22 57 802

Kaimganj news- अवीर – गुलाल उड़ा , प्रसाद वितरण कर भक्ति मय वातावरण के बीच निकाली शोभायात्रा में भजनों की धुन पर झूमते नजर आए गौरी पुत्र गणेश के भक्त

कायमगंज/ फर्रुखाबाद28 सितम्बर 2023.
गणेश चतुर्थीं की शुभ मुहूर्त पर नगर कायमगंज के विभिन्न मोहल्लों में अलग – अलग स्थानों पर लगभग दो दर्जन से अधिक पांडालों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं का आज भव्य शोभा यात्राएं निकालकर भक्तों ने पूरे भक्ति मय वातावरण के बीच गंगा के पावन तट पर विग्रह विसर्जन कर दिया । चारों ओर गणपति बप्पा का गगन भेदी जय घोष हो रहा था । जगह-जगह भक्तगण शोभा यात्रा को रोककर पुष्पांजलि तथा पुष्प मालाएं अर्पित कर रहे थे । साथ ही अनेकों स्थानों पर फूल बरसा की गई ।इस अवसर पर उत्साही युवाओं ने प्रसाद वितरण करते हुए अवीर – गुलाल उड़ाकर होली जैसी खेली । पूरे शोभायात्रा भर गाजे बाजे तथा संगीत की धुन पर बज रहे भजनों की तरंग से उत्साहित कुछ युवा पूरी तल्लीनता के साथ नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल थे ।

Picsart 23 09 28 23 21 17 012

नगर में गंगादरवाजा, कूचा दुर्गा मंदिर व कूचा चक्की के पास, गल्ला मंडी, तहसील के पीछे छपट्टी, पटवनली, चिलांका, पृथ्वीदरवाजा, प्रेमनगर, नोनियमगंज, घसिया चिलौली, गढी समेत करीब 28 स्थानों पर गणेश पांडाल में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी । आज गुरुवार को अनंत चतुर्थी को सभी जगह से रथ पर सवार कर गणपति की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाल गई। शोभायात्रा नगर के बजरिया, श्यामागेट, गल्ला मंडी, जटवारा, ट्रांसपोर्ट, पृथ्वीदरवाजा, पटवनगली, चिलांका, पुलगालिब सहित मुख्य मार्गो से होकर निकली, जिसमें भक्त जन भगवान गणेश के भजनों पर आनंद की अनुभूत करते हुए शामिल होकर चल रहे थे l सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सोहराब आलम,प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes