KAIMGANJ NEWS डीएम केआदेश के बावजूद भी कुछ प्राइवेट स्कूल नहीं हो रहे बंद

Picsart 25 12 22 18 32 51 872

KAIMGANJ NEWS – शीतलहर में जारी स्कूल बंदी आदेश वेअसर हादसे के बाद प्रशासन हुआ चौकन्ना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भीषण शीत लहर से बचाव के लिए डीएम ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया । फिर भी कुछ प्राइवेट स्कूल संचालक / स्वामी स्कूल खोलकर पहले की ही तरह शिक्षण कार्य करा रहे हैं । इस तरह जिला प्रशासन की ओर से ठंड और कोहरे को देखते हुए घोषित किए गए शीतकालीन अवकाश की क्षेत्र के कई स्कूलों में जमकर धज्जियां उड़ाईं जा रही है। सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच कई निजी स्कूल खुले रहे और बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचे। दिल्ली रोड पर हुए बस हादसे के बाद इसकी पोल खुल सकी।
जिलाधिकारी द्वारा ठंड को देखते हुए पहले ही स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद सोमवार सुबह कई स्कूल खुले नजर आए। जिनमें एसबी आदर्श विद्यालय दत्तूनगला, आरबी एकेडमी पाठक और टीआर पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों में शिक्षण कार्य जारी रहा। जब प्रशासनिक सख्ती और हादसे की चर्चाएं तेज हुईं, तो आनन-फानन में बच्चों की छुट्टी कर बच्चों को उनके घर वापस भेजा गया। जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधकों से बात की गई, तो उन्होंने सूचना के अभाव का बहाना बनाया। एसबी आदर्श विद्यालय के प्रबंधक रमेश यादव और आरबी एकेडमी के प्रबंधक विदित शाक्य ने तर्क दिया कि उन्हें अवकाश की सूचना देर से मिली, इसलिए बच्चे स्कूल आ गए थे। जानकारी मिलते ही बच्चों को वापस भेज दिया गया। वहीं, टीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं और सूचना देरी से मिलने के कारण स्कूल खुला रहा।एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतकालीन अवकाश की सूचना सार्वजनिक रूप से पहले ही जारी कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों ने सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया गया है। उनकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन क्या कार्यवाही करता है या फिर पूर्व की भांति मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes