KAIMGANJ kampil news दवंगो ने आवासीय रास्ता किया अवरुद्ध – पीड़ित पलायन को मजबूर

IMG 20250203 WA0196

KAIMGANJ kampil news – लगाए मकान बिकाऊ के बैनर – सूचना पर सीओ पुलिस ने कहा मामले की होगी जांच मिलेगा पीड़ितों को न्याय
कंपिल / कायमगंज ( फर्रुखाबाद )
मामला कस्बा व थाना क्षेत्र कंपिल के मोहल्ला आजाद नगर का बताया जा रहा है । यहां प्रधानमंत्री आवासीय योजना में कुछ पात्र लाभार्थियों के आवास बने हैं । आवासों को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया । परेशान लोगों ने घर छोड़ कर जाने एवं अपने – अपने आवासों के सामने घर विकाऊ है के बैनर लगा दिए । तो प्रकरण खुल कर सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया । जानकारी होते ही सीओ कायमगंज ने जांच का आदेश दे पीडितों को न्याय का भरोसा दिया है । टा०ए० कंपिल के मोहल्ला आजाद नगर में जहीर अहमद, मोहम्मद जमील, कल्लू, असलम खान, हबीब अहमद, लाल मोहम्मद समेत करीब दर्जन भर लोग पंद्रह वर्षों से रह रहे है। काफी समय पहले इन लोगों को डूंडा विभाग की ओर से जाँच के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास उपलब्ध कराए गए। नगर पंचायत की तरफ से जलापूर्ति की व्यवस्था भी . कराई गई । जबकि बिजली निगम से मकानों में बिजली कनेक्शन भी दिया गया। लोगों के आवागमन के लिए एक रास्ता भी है। आरोप है कि कुछ समय पहले उन लोगों से कुछ रसूखदार लोगों ने लाखों की डिमांड की थी। डिमांड पूरी न होने पर रास्ते को बंद करने की धमकी भी दी। इसके बाद रातों रात रसूखदारों दवंगों के द्वारा ईंटों से रास्ता बंद कर दिया गया। जब सुबह लोगों ने दीवार खड़ी देखी तो गिरा दी और रास्ता खोल दिया था। आरोप है रविवार को फिर कुछ रसूखदारों ने पहुँचकर कर लोगों से गाली गलौच की। बुलडोजर से रास्ता खुदबाकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस पीड़ितों को ही हड़काकर बापस चली आई। जिससे परेशान होकर लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर दीवारों पर लगा दिए। इससे नगर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुँचकर पोस्टर हटवाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने पोस्टर हटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माँग की। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच नोंकझोंक हुई । पीड़ित असलम खान ने बताया कि यह लोग जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर वसूली करते है। जिसमें इनका साथ पुलिस भी देती है। और नगर में कई लोगों से अवैध वसूली भी की जा चुकी है। यह दबंग प्रवृत्ति के हैं। इसलिए इनके खिलाफ कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर जाँच करने का आदेश दे दिया गया है । हर हाल में उचित ढंग से कार्रवाही कर पीडितों को न्याय दिलाया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes