kaimganj news –श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बेला पर कायमगंज नगर में की गई सजावट,आयोजित हुए भंडारे, गूंजी रामधुन

IMG 20240121 WA0103

Kaimganj news-जगह सजाई रंगोलियां, शिव मंदिर में चढ़ाया 501 किलो का लड्डू
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर आज कायमगंज नगर में भक्ति की भावना हिलोरें लेती दिखाई दे रही थी ।
Picsart 24 01 23 10 06 50 554

पूरे नगर के मुख्य बाजार के अलावा मोहल्लों, व्यापारिक प्रतिष्ठानो आदि को झालरो, गुब्बारो, आकर्षक लाइटो से सजाया गया। पूरे नगर में भगवा ध्वज लगाए गये । जिन पर जय श्रीराम लिखा गया। वही घर – घर दरवाजो पर जयश्रीराम अंकित किया गया। लोगो ने अपनी – अपनी छतो पर भगवा ध्वज लगाए।

Picsart 24 01 23 10 04 54 718

नगर के पटवनगली, पृथ्वीदरवाजा, गल्ला मंडी, बजरिया, श्यामागेट, लालकुआ, रेलवे रोड, चिलांका, तहसील रोडव मोहल्ले की गलियो में भंडारा हुआ। खीर, पूड़ी लड्डू वितरित किए गए। वही चाय भी वितरित की गई। नगर के गमा देवी मंदिर, मां फूलमती मंदिर, शिवाला मंदिर, बाकेबिहारी मंदिर, लगड़े बाबा मंदिर आदि मंदिरो में श्रीराम के भजन गाए गए। पूजा अर्चना की गई। प्रसाद वितरित हुआ।

IMG 20240122 WA0161

इनसेट: –
उत्साही बेटियों ने भक्ति प्रदर्शित करते हुए जगह-जगह बनाई रंगोलिया
कायमगंज 22 जनवरी
उत्साही बालिकाओं की ओर से भगवान श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठान अवतर पर कायमगंज नगर के ट्रासपोंर्ट चैराहा, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर, पृथ्वीदरवाजा स्थित बांकेबिहारी, शिव मंदिर के अलावा मुख्य चैराहा, श्यामा गेट, लालकुऑ स्थित शिव मंदिर, शिवाला. हनुमान गढी, कुंडा स्थित शिव मंदिर, ललिता देवी मंदिर, बङी देवी, भगवती गौशाला, लोकमन स्थित समस्त मंदिर मे जगह जगह रंगोली बनाई गई। इस दौरान संस्था से खुशबू मित्रा, शिल्की मिश्रा, अंकुर, निकेता, अंजू, दिव्या, कशिश, चांदनी मौजूद रही। इसके अलावा बजरिया में भी उत्साही युवकों ने रंगोली बनाई।
इनसेट: –
प्राचीन स्थल सोमसर्वा पर भक्तों ने चढ़ाया देसी घी से बना 501 किलो का लड्डू
कायमगंज 22 जनवरी
कायमगंज नगर से उत्तर दिशा की ओर बूढी गंगा नदी के किनारे से जाने वाले रोड पर स्थित प्राचीन सोमसर्वा स्थल पर बने भगवान शिव के मंदिर में शुभ प्रयास संस्था के प्रयास से देसी घी से बनाया गया 501 किलोग्राम के लड्डू का चढ़ावा रस्म करने के बाद भोग लगाते हुए प्रसाद के रूप में वितरित किया गया । पूरी श्रद्धा तथा आस्था के साथ उपस्थित भक्त जनों ने पूजा अर्चना की । इस अवसर पर हिजाम नेता प्रदीप सक्सेना तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम ने शिव मंदिर में माथा टेककर प्रसाद वितरण किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes