पच्चीस हजार का इनाम घोषित वांछित अपराधी असलाह सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Picsart 23 02 12 18 01 51 450

कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2023

पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज एक और सफलता पुलिस संयुक्त टीम को प्राप्त हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज प्रभारी जय प्रकाश पाल, एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार एवं सर्विलांस टीम प्रभारी एसआई जगदीश भाटी की संयुक्त पुलिस टीम ने हमराह पुलिस बल के साथ सूचना के आधार पर घेराबंदी करके बाइक सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया । वैसे ही संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा । किंतु सतर्क पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी करके अपनी गिरफ्त में ले लिया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधी के संबंध में सूचना सटीक सही साबित हुई ।उसकी पहचान तथा उसके द्वारा बताए जाने के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव जल्लापुर का निवासी ₹25000 का इनाम घोषित वांछित अपराधी धर्मवीर पुत्र सोहनलाल निकला । जामा तलाशी के दौरान वांछित अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा इसी बोर का एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स तथा ₹630 नकद बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस वांछित अपराधी पर जनपद फतेहगढ़ के थाना जहानगंज, कोतवाली कायमगंज एवं थाना नोएडा सेक्टर 30 गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न अपराधिक धाराओं में लगभग चार मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आज गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से फिर एक अवैध 315 बोर तमंचा आदि अवैध सामग्री बरामद होने पर इस संबंध में भी कोतवाली कायमगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा उसका चालान कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes