KAIMGANJ NEWS -ससुरालीजनों ने कहा आत्महत्या वहीं मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
कायमगंज /फर्रुखाबाद
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का सही कारण तो अब तक ज्ञात नहीं हो सका है । घटना को लेकर जहां ससुरालीजन महिला की मौत को आत्म हत्या बता रहे हैं । वहीं मायके बाले ससुरालियों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं । यह दुखद घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अरियारा में घटित होने पर गांव में सनसनी फ़ैल गई ।
गांव अरियारा निवासी सुंदरलाल राजपूत की पत्नी सुमित्रा का शव साडी से बने फांसी के फंदे पर लटका मिला । सुमित्रा की मृत्यु की सूचना पाकर जिला हरदोई , थाना सांडी के गांव बखरिया निवासी पिता राम सच्चे – मां सीमा देवी देर रात अरियारा पहुंच गए। उन्होंने मृतका के पति सुंदरलाल , ससुर सतीश चंद ,बुद्धि देवी, देवर लालू व उसकी पत्नी आदि पर सुमित्रा को मार कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। मायके वालों के पहुंचने से पहले ही सभी ससुराल बाले शव को छोड़कर वहां से जा चुके थे। मृतका के पिता रामसच्चे ने बताया कि सुमित्रा का विवाह 7 साल पहले हुआ था। उसने बताया कि उसके देवर लालू की शादी तीन माह पहले ही हुई है। लालू और उसकी पत्नी, उसकी पुत्री से अक्सर विवाद किया करते थे। चार दिन पहले भी विवाद होने पर वह यहां आया था और समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी लालू ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। रामसच्चे ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने सोमवार शाम को सूचना दी कि सुमित्रा ने अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह आया तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी थी और ससुराल वालों में से कोई भी मौके पर नहीं था।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर राम अवतार , नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, सृजन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb