Kaimganj news –19 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला हत्या की आशंका

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 10 मार्च 2024
घटना थाना व कस्बा कंपिल के मोहल्ला मांझगांव पूर्व की बताई जा रही है । यहां के निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले अकील की पत्नी आसमा का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिस समय शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा गया था । उस वक्त अकील घर पर नहीं था । वह कहीं राजमिस्त्री का काम करने गया था । घर के पास में खेल रहे बच्चों ने जब आंगन में कुंडे में बंधे दुपट्टे से झूलते हुए आसमा को दिखा तो चीखते चिल्लाते बच्चे वहां से दौड़े । बच्चों की चीख पुकार तथा उनकी बताई बात के बाद मौके पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई ।पड़ोसियों के अनुसार उसकी शादी अकील के साथ 2 साल पहले ही हुई थी । घटना के समय आसमा घर पर अकेली थी । मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पति अकील तथा पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकार सत्येंद्र सिंह थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले को जानने का प्रयास किया । मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए ।
अपनी बेटी की मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके गांव रायपुर से उसके पिता इसरार व अन्य परिजन भी पहुंच गए । पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया । उसका कहना था कि दो बर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार मनीष वर्मा पहुंचे। उनकी उपस्थिति में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ दिलीप कुमार कंचन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes