kaimganj news मदरसा किचन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Picsart 23 05 11 19 49 40 536

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 मई 2023
मदरसे के किचन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग मचा हड़कंप। ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे पाया गया आग पर काबू। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड एवं स्थानीय पुलिस।
नगर से सटे गांव कुबेरपुर में आज मदरसा जामिया अरबिया फैजे बरकाती पब्लिक स्कूल में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब मदरसा चला रहे हाफिज हारून की साली मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किचन में खाना बना रही थी। घटना के मुताबिक बताया गया है कि महिला मेहरून्निसा अपने एवं मदरसे के बच्चों के लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी फैल गई ।चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदरसा पहुंच गए और मिट्टी पानी आदि डालकर गैस सिलेंडर की आग पर जैसे तैसे काबू पाया। इधर किसी व्यक्ति द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। वहीं कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई ।मौके पर पहुंचे एसआई कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी एवं फायर बिग्रेड के जवान ने भी सिलेंडर की आग बुझाने में काफी मदद की । बताते चलें 2005 से मदरसा जामिया अरबिया फैजे बरकात पब्लिक स्कूल संचालित है। जिसमें लगभग सौ से डेढ़ सौ बच्चे तालीम हासिल करते हैं। आज छुट्टी होने के कारण मदरसे में बच्चे नहीं पहुंचे थे। जिस कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ग्रामीणों ने बताया जिस समय सिलेंडर में आग लगी थी। उस समय हाफिज हारून के तीन चार बच्चे एवं घर के लोग व महिलाएं मौजूद थी। बारहाल घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि हाफिज हारून तथा उनकी पत्नी इस समय उमराह करने के लिए सऊदी अरबिया के लिए रवाना हो चुके हैं फिलवक्त वह अपने सफर के रास्ते में हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes