KAIMGANJ NEWS किसी वाहन की चपेट में आए घायल हुए गोवंश की सुरक्षा तथा उपचार को लेकर गौ रक्षा प्रकोष्ठ पदाधिकारी ने जताया आक्रोश

IMG 20250110 WA0198

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज बाईपास मार्ग पर स्थित मेंहदावली मजार के पास पिछले कुछ दिनों से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है । बताया गया कि इस व्यस्त मार्ग पर निकलने वाले किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया होगा । गोवंश की हालत देखकर गो रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने उसकी सुरक्षा तथा उपचार के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को सूचित किया था । लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया – तो आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राणा मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गौ रक्षक तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कंपिल रोड स्थित मेंहदिया वली मजार के पास 8 दिन पहले गौवंश का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था। इससे वह चलने में असमर्थ है। इसकी सूचना गौ सेवा टीम ने खंड विकास अधिकारी व सचिव को दी थी। कई बार कहने के बाद भी न ही गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और न ही चारा व इलाज का प्रबंध कराया गया। ऐसी घटना पिछले महीने भी गौवंश के साथ हुई थी। तब भी उसे सुरक्षित स्थान पर न पहुंचाने की बजह से उनकी जान चली गई थी। गौ रक्षकों ने कहा कि ब्लाक प्रशासन को कोई भी सूचना दी जाती है तो वह सुनने को तैयार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी के खिलाफ संख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सौंपा । वहीं शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री व गौ सेवा आयोग को भी भेजी गई है। ज्ञापन अवसर पर आकाश, मनोज कुमार, चंदन सक्सेना, प्रभात कुमार, प्रिंस भारद्वाज, रोहित कश्यप, अमित सक्सेना, रिषम, विकास, करन सिंह, मुकेश, अजय, अंशुल प्रदोष कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes