Kaimganj news –साहसी बालिका बेटियों ने पुलिस की कलाई में बांधी राखी

Picsart 23 08 29 23 43 18 986

Kaimganj news –खुश से फूले नहीं समाए पुलिस कर्मी

कायमगंज। फर्रुखाबाद
साहसी बालिका टीम ने बुधवार को थाना कायमगंज में जाकर सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
24 घंटे लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले पुलिस प्रशासन के लोग त्योहार पर घर नहीं जा पाते हैं। रक्षाबंधन पर पुलिस कर्मियों की कलाई सूनी ना रहे। इसको लेकर साहसी बालिका संस्था की बेटियों ने सभी को राखी बांधी। इस मौके पर संस्था से खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, निकिता शाक्य अंजू यादव गरिमा चैहान संजना दिवाकर, दिव्या शाक्य ,चांदनी गौतम और कशिश आदि मौजूद रही।

मार्ग दुर्घटना मे 4 घायल में 2 की हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग मार्ग दुर्घटना मे क्षेत्र के गांव पट्टिया निवासी रजत (28), थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई निवासी रोहिताज (28, कम्पिल क्षेत्र के गांव क़ाइम निवासी रामू (50), नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी मोनू का 8 वर्षीय पुत्र हनी घायलों को लोगों ने अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद रजत, रोहिताज व उज्जवल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छत से गिरकर युवक गंभीर घायल
कायमगंज।
थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी सूरज (26) छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत मे परिजन अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो ने पिया ज़हर, दोनों की हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग स्थानो पर थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव फरसौली निवासी श्याम सिंह (50) व क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी रजनी (22) ने संदिग्ध हालत मे कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अधेड की अचानक मौत पर मचा कोहराम
कम्पिल।
क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी रावेन्द्र सिंह (50) की अचानक हालत बिगड़ गयी। परिजन अस्पताल लाये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIIMGANJ NEWS बच्चों को दूसरे कमरे में लिटाकर महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

KAIIMGANJ NEWS–सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके बालो ने समझौते में पूरी जायदाद तीनों बच्चों[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIIMGANJ NEWS स्कूल गई छात्रा गायब – भगा ले जाने का आरोप लगा कराई गई रिपोर्ट दर्ज

KAIIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कम उम्र में नादानी के चलते प्यार की असली पहचान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIIMGANJ NEWS तिलक समारोह में शामिल लगभग आधा सैकड़ा लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

KAIIMGANJ NEWS सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी, खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की शिकायत पुलिस[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news गैस सिलेंडर लीक होने से लगी मोमोज विक्रेता की दुकान में आग

Farrukhabad news -मची अफरा तफरी के बीच आग पर काबू पा लेने से पड़ोस की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मार्ग दुर्घटना में पाँच घायल , एक स्थिति बनी गंभीर

KAIMGANJ NEWS – तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के खुले डाला तथा झूलती जंजीर की चपेट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े दोनो ओर से कुछ लोग हुए घायल क्रास रिपोर्ट दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कंपिल के गांव खेतलपुर सौरिया गांव के मजरा अनरतला[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes