कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 नवंबर 2022
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में तथा इनके ही अथक प्रयास एवं परिश्रम के बाद विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान हम भारतीय नागरिकों को समता तथा समानता का अधिकार देता है। मौलिक अधिकारों के साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए शासन स्तर से प्रबंधन का दायित्व सरकारों पर या सरकार पर निर्धारित कर बनाए गए संविधान के लागू हो जाने के बाद ही वास्तव में भारत देश को पूरी आजादी मिल पाई थी । इसीलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मना कर देश संविधान निर्माताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है ।
आज इस पुनीत अवसर पर विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस पूरी श्रद्धा के साथ संविधान में पूरी आस्था व्यक्त करते हुए मनाया गया । विद्यालय में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए आकाश पाल ने विस्तार से भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला।
नवंबर माह के अंतिम शनिवार को इस माह पैदा हुए बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। प्र० अ०राजकिशोर शुक्ल ने स्कूल प्रबंधन समिति के नवीन गठन की जानकारी देते हुए बताया कि समिति में कार्य करने के इच्छुक अभिभावक गठन वाले दिन उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सात अभिभावकों के डीबीटी खाते अंसीडेड है। उन्हें शीघ्र पूर्ण करायें। जिससे धनराशि खातों में भेजी जा सके।
बीएलओ समोद कुमार ने बताया कि कल भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बूथ प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। कार्यक्रम में योगेन्द्र कुमार,पेशकार, जयवीर, कामिनी, कमलेश राजपूत, आशा, उमा, विद्या,खेतल सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जागरूक नागरिकों ने भी भारतीय संविधान दिवस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए , भारत के संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताते हुए कहा कि हमारा संविधान किसी भी तरह का पक्षपात नहीं करता है । साथ ही देशवासियों को मौलिक अधिकार भी संविधान द्वारा मिले हैं। जिससे हर देशवासी अपने को देश का नागरिक मानकर खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Indian constitution: भारतीय संविधान संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में सक्षम
-
श्री राम कथा आयोजन समिति ने पदाधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
-
खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर सरसों की फसल नष्ट करने का आरोप – शिकायत पुलिस अधीक्षक से
-
Kaimganj News: आयोजित थाना समाधान दिवस में हुआ एक समस्या का निस्तारण
-
Kaimganj News: मुख्य विकास अधिकारी ने बटन दबाकर किया नवीन गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb