Kaimganj news- पद तथा पार्टी से कांग्रेस पीसीसी सदस्य ने दिया त्यागपत्र

IMG 20230422 WA0034

Kaimganj news- समझा जाता है कि निष्ठावान एवं जुझारू पीसीसी सदस्य के इस्तीफे से पार्टी को एक और झटका लगा है

कायमगंज /फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश में कभी कांग्रेस की तूती बोलती थी। लंबे समय तक यही पार्टी प्रदेश तथा केंद्र की सत्ता में काबिज भी रही। यह पार्टी जब सत्ता में थी। तो उस समय बहुत से लोग अपने को कांग्रेसी कहने में गौरवान्वित होते थे। क्योंकि सत्ता की हनक ही कुछ अलग होती है। किंतु जैसे-जैसे कांग्रेस का अस्तित्व उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे कम होने लगा। वैसे ही वैसे बहुत से कट्टर कांग्रेसी जिनमें प्रदेश तथा केंद्र की राजनीति में दखल देने वाले नेता और सामान्य कार्यकर्ता पार्टी से किनारा करने लगे। नतीजा हुआ कि कांग्रेस जो कभी प्रदेश की नंबर वन राजनीतिक पार्टी थी। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में उसका केवल एक विधायक ही जीत कर पहुंचा है। खैर जो भी हो हम बात करते हैं उस व्यक्ति की जो अपने युवा काल से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों तथा सिद्धांतों से प्रभावित होकर अंबेडकर मिशन के लिए काम करने लगा। इसी के साथ राजनीति में प्रवेश करके कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम किया। यह कोई और नहीं जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के गांव भगौतीपुर निवासी श्री कृष्ण गौतम है। श्री गौतम ने काफी लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की और स्थानीय व्यवहार तथा प्रभाव के चलते एक बार उनकी पत्नी निर्विरोध उप ब्लाक प्रमुख भी बनी। लेकिन इसके बाद कांग्रेस नेताओं से कुछ बातों पर मतभेद हुआ तो वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। यहां भी उन्होंने अपनी मेहनत और राजनीतिक सूझबूझ के चलते पार्टी में जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर काम किया। एक दौर वह था। जब बीएसपी की उत्तर प्रदेश में सत्ता थी। इसी समय बे आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बने। लेकिन यहां भी सैद्धांतिक विचारधारा पर दबाव आने के कारण उन्होंने बीएसपी को भी अलविदा कह दिया था। उसी समय फिर एक बार कांग्रेस के नेता उन्हें कांग्रेस पार्टी में वापस ले आए। कांग्रेस में आने के बाद श्री कृष्ण गौतम की राजनीतिक समझदारी के चलते उन्हें पार्टी ने पीसीसी सदस्य बनाया। बताया जाता है कि पार्टी के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करने वाले श्री कृष्ण गौतम यहां भी अपने को उपेक्षित महसूस करने लगे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा अपने पद से इस्तीफा दे दिया।प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि 40 लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के शीर्ष नेतृत्व की कांग्रेस के प्रति अलोकतांत्रिक तानाशाही से क्षुब्ध होकर और अपने जीवन की भी सुरक्षा को देखते हुए, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं ।अपने इस्तीफे की प्रति उन्होंने प्रियंका गांधी को भी प्रेषित कर उन्हें अवगत करा दिया है।
जब उनसे यह पूछा गया कि अब वे किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर काम करेंगे। तो उन्होंने कहा कि फिलहाल अंबेडकर मिशन के लिए ही काम कर रहे हैं। किसी भी पार्टी में जाने से पहले अपने समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS किसान की गृहस्थी खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

KAIMGANJ NEWS -गांव जिजपुरा में देर रात हुआ हादसा, सो रहा था परिवार, ग्रामीणों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहीं दिखी बैलगाड़ी, टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS -सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर होने के बाद परिजन घर ले गए थे,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीड़ में गुम हुई तीन साल की मासूम को दो घंटे में ढूंढा

KAIMGANJ NEWS -सीएससी से लापता हुई थी बच्ची, कस्बा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ का गूंजा नारा शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हमारी संस्कृति हमारी पहचान अभियान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बर्थ दे पार्टी में शामिल होने आ रहे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

KAIMGANJ NEWS -अचरा रोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों मृतक जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरखेड़ा पीएचसी बदहाल: सिर्फ रविवार को ही जागता है स्वास्थ्य विभाग, बाकी दिन ताले और तन्हाई

KAIMGANJ NEWS -बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर रो रहे ग्रामीण, फार्मासिस्ट के भरोसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज

KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,

KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes