शादी समारोह से खाना बनाकर वापस लौट रहे हलवाई (ठेकेदार )की टेंपो पलटने से हुई मौत लेवर तथा अन्य कारीगर हुए घायल

Picsart 23 05 16 16 41 29 901

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 मई 2023
कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी विष्णु पुत्र कामता प्रसाद शर्मा शादी समारोह तथा दूसरे आयोजनों में मिष्ठान एवं खाना बनाने का काम ठेके पर करते थे। वह जिला बदायूं थाना उसैत के गांव खिरिया में एक शादी समारोह में ठेके पर मिष्ठान तथा खाना बनाने के लिए गए थे। उनके साथ पूडी बेलने वाली महिलाओं की टीम तथा अन्य सहायक हलवाई गए थे । इनमें से काम समाप्त होने के बाद एक टेंपो द्वारा ठेकेदार विष्णु शर्मा टीम की सदस्य सरला देवी(50) पत्नी छोटेलाल, 60 वर्षीय राज बेटी पत्नी रामनरेश, निशा पुत्री भूरेलाल ,50 वर्षीय चंद्रपाल की पत्नी निवासी प्रेम नगर कोतवाली कायमगंज एवं 20 वर्षीय नारायण पुत्र महावीर सैनी निवासी पट्टी मदारी कंपिल एवं कंपिल के ही मोहल्ला चौधरीयान निवासी नन्हे पुत्र सुग्रीव को साथ लेकर, इन सभी को इनके घरों पर टेंपो से छोड़ने के लिए चला था। विष्णु टेंपो चालक के पास बैठ गया। तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर एक मोड़ पर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार सभी लोग दब गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इन सभी को निकाल कर बाहर किया। घटना में अन्य कारीगर बहुत कम घायल हुए थे। लेकिन ठेकेदार विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए निजी वाहन द्वारा कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ विपिन कुमार सिंह ने जांच के बाद हलवाई( ठेकेदार )विष्णु शर्मा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के साथ ही पिता के अस्पताल पहुंचने की सूचना पाते ही मृतक शर्मा के बेटे नितिन ब गुल्लू एवं बेटी अस्पताल पहुंचे। जहां अपने पिता को मृत देखकर सभी बच्चे धैर्य खो बैठे और फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चे ज्यादा परेशान इसलिए भी हो रहे थे, क्योंकि आज से लगभग 10 साल पहले मृतक की पत्नी किसी गंभीर बीमारी के कारण मौत के आगोश में समा चुकी थी। अब बच्चों का केबल खेवनहार उनका पिता विष्णु शर्मा ही रह गया था। उसे भी आज काल के क्रूर हाथों ने उनसे अलग कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes