Kaimganj news –सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला ,ग्रामवासी पहले की तरह ही डिब्बा परेड करने पर मजबूर

Picsart 23 10 05 18 32 23 053

Kaimganj news-शौचालय निर्माण के लिए आया धन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट / निर्माण भी अच्छा नहीं , ऊपर से बना शौचालय नहीं आ रहा किसी के कामकायमगंज /फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2023
स्वच्छता अभियान को सही गति देने के लिए शासन द्वारा लाखों करोड रुपए का बजट खर्च कर ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय निर्माण योजना को गति दी गई थी । लेकिन भ्रष्टाचार के चलते आया लाखों रुपया तो खर्च हो गया । लेकिन स्थितियां ज्यों की त्यों बनी हुई है । जहां पर भी सामुदायिक शौचालय बन भी गए । उसकी निर्माण सामग्री गुणवत्ता विहीन होने के कारण पहले तो मानक के सापेक्ष बने नहीं और यदि बने भी हैं तो अधिकांश शौचालय केवल शो पीस ही साबित होकर रह गए हैं । जिसका ताजा उदाहरण कस्बा कायमगंज के निकट बसे गांव पिथौरा में निर्मित सामुदायिक शौचालय दिखाई दे रहा है । स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भले ही जनपद फर्रुखाबाद को ओ डी एफ घोषित कर दिया गया हो । लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है । बानगी के तौर पर पूर्व विदेश मंत्री के गांव पितौरा में गुरूवार को जब निरीक्षण को टीम पहुंची तो देखा लाखों रूपए से तैयार किया गया सामुदायिक शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है । उस पर ताले लगे हुए हैं। इस शौचालय का निर्माण वर्ष 2021-2022 में हुआ था। जिसका निर्माण महिला ग्राम प्रधान दीपशिखा व सचिव आनन्द गंगवार द्वारा कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक शौचायल की व्यवस्था लागू की थी। जिससे ग्रामीणों को खुले में शौचक्रिया के लिए न जाना पडे़। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते सामुदायिक शौचालयों में लगे धन का बंदरबांट कर लिया गया । जिसके चलते क्षेत्र में बने अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताला लटकते देखे जा सकते हैं। नाम न छापने की शर्त में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पितौरा के सामुदायिक शौचालय का ताला एक दो बार खोला गया और फिर ताला लगा दिया गया। कुछ कमी रह गइ थी। लेकिन कमी सही हुई या नहीं , यह नहीं कह सकते। कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से कहा गया लेकिन वह ग्रामीणों की बातों को अनुसुना करते हैं। जिस कारण ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जबकि अधिकारियों ने शासन से आए धन का बंदर बांट करके उसे हजम कर लिया है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes