KAIMGANJ NEWS – मनोहारी कार्यक्रम अवसर पर छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया आगन्तुकों का स्वागत
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के सी. पी. विद्या निकेतन के छात्रावास में रह रहे छात्रों ने क्रिसमस डे पर विविध कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुतियां दे आयोजित किया भव्य आयोजन । इसमें प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रभारीगण एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, तथा छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे ।. रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ बोर्डिंग हाउस के छात्रों द्वारा सभी अतिथियों को तिलक कर एवं तत्पश्चात प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा क्रिसमस ट्री के आगे कैंडल जलाकर किया गया. ।
कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य गीत भाषण एवं लतीफे सुना कर सबका मन मोह लिया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय समिति के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने समस्त छात्रों को चॉकलेट वितरण किया एवं एक सांता क्लास बने हुए छात्र ने इधर-उधर घूम कर सब अतिथियों के मध्य टॉफ़ीस का वितरण किया ।.
कार्यक्रम के बारे में विस्तृत विवरण देते हुए प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बाजपेई ने छात्रों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं देते हुए जीवन के पथ पर निरंतर अग्रसर होने के लिए तत्परता एवं निरंतरता के बारे में बताया ।.
निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए समस्त छात्रों को सुबह जल्दी उठना एवं अपना हर कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के फायदे बताएं. ।
सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया एवं उनके आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम के अंत में नीलम त्रिवेदी ने आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य , उप प्रधानाचार्य , स्नेहकांत बाजपेई, पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, गोविन्द गुप्ता, अनुज गंगवार, निर्मला चौहान, प्रदीप शाक्य, आदि उपस्थित रहे ।.
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep