कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित शिक्षा व्यवस्था का नाम आते ही इन सरकारी स्कूलों की लोगों के दिमाग में एक तस्वीर कुछ अलग ही बन जाती है। इसके लिए जहां शासन तथा विभागीय अधिकारियों की उदासीनता जिम्मेदार है। वही किसी हद तक इन स्कूलों में नियुक्त गुरूजन भी काफी हद तक जन सामान्य की दृष्ट्रि में उत्तरदाई माने जाते हैं। खैर जो भी हो इन स्कूलों की इसी दशा के कारण थोड़े से भी संपन्न परिवार के लोग यहां तक की इन स्कूलों ने कार्यरत शिक्षक तथा अन्य स्टाफ के लोग भी अपने नौनिहालों को परिषदीय स्कूलों की बजाए प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं।
ऐसी स्थिति में भी कुछ स्कूल ऐसे भी है। जहां के शिक्षक अपनी मेहनत लगन तथा शिक्षक गरिमा के अनुसार स्वयं के प्रयासों से परिषदीय स्कूल के विद्यालय को ही इस युग में भी आदर्श विद्यालय के तौर पर स्थापित कर रहे हैं । इन्हीं में से एक प्राथमिक विद्यालय मदारपुर , विकासखंड कायमगंज क्षेत्र में आज उस समय देखने को मिला जब मीडिया टीम ने स्कूल पहुंचकर वहां हो रही वार्षिक परीक्षाएं देखी। मदारपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक राज किशोर शुक्ला, सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार एवं शिक्षामित्र कमलेश राजपूत के साथ पूरी मुस्तैदी से कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते हुए दिखाई दिए। स्कूल के सभी बच्चे लाइनों में दूरी बनाकर बैठे थे। कोई भी छात्र अपने पड़ोसी सहपाठी से ना बात कर रहा था। और ना ही इधर उधर देख रहा था। सभी बच्चे अनुशासित रूप से अपनी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका पर संबंधित विषय का प्रश्न पत्र देखकर उसके उत्तर लिखने में व्यस्त दिखाई दे रहे थे। आज वार्षिक परीक्षाओं के तीसरे दिन प्रथम पाली में कक्षा तीन में हिंदी विषय में 58 के सापेक्ष 49, कक्षा चार में हमारा परिवेश 43 में से 38 , कक्षा पांच में 53 में से 49 बच्चों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा दो से पांच तक अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा हुई ।जिसमें कक्षा दो में 49 में 47बच्चों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दी। इस तरह नामांकन की दृष्टि से देखा जाए तो अन्य की अपेक्षा इस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक दिखाई दे रही थी। यदि क्षेत्र के दूसरे विद्यालय भी इस विद्यालय से सीख ले कर बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें । तो बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की अपेक्षा मध्यम तथा गरीब वर्ग के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb