KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
सी. पी. विद्या निकेतन स्कूल में ग्रैंडपेरेट्स डे के भव्य आयोजन अवसर पर बरिष्ठ जनों को सम्मानित कर लिया आर्शीवाद, कहा कि बुजुर्गों के पास ही होता है अनुभव का खजाना , इनकी उपेक्षा नहीं , सदैव सेवा भाव से सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत संचालकों के द्वारा विषय, उद्देश्य एवं महत्व की परिचर्चा से हुआ। तत्पश्चात विशिष्ट अतिधि अंजू राजे डिप्टी डायरेक्टर सीपी इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखाबाद, मुख्य अतिथि श्रीमती मिथलेश अग्रवाल डायरेक्टर सी. पी. ग्रुप आफ स्कूल एवं प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल को बुके एवं वैज ऑफ ऑनर प्रदान कर अतिथियों का अभिनंदन व स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भी अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक व पुष्प अर्पण कर उनका स्वागत कर गीत व कविता के माध्यम से बुर्जगों का सम्मान कर आर्शीवाद लिया । बच्चों की प्रस्तुतियों से वातावरण उल्लास मय दिखाई दिया । = अनुभव साझा मंच = के माध्यम से दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना और उनसे जीवन की सीख लेना प्राचीन व अमूल्य परंपराओं में से एक है। आधुनिक समय में तकनीक और सूचनाओं के सैलाब के बीच भी परिवार के संस्कार और परंपरा सबसे बड़ा सहारा हैं। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाए शुभकामना कार्ड भी ग्रेडपेरेंट्स को भेंट किए। बच्चों की मासूम भावनाओं और रचनात्मकता ने बुजुर्गों का मन मोह लिया।
सी. पी ग्रुप ऑफ स्कूल की निदेशिका डॉ मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे बुजुर्ग चलते-फिरते ज्ञानकोष हैं। उनकी संगत और उनके अनुभव बच्चों को जीवन का सही दृष्टिकोण देते हैं। विशिष्ट अतिथि सुश्री अंजू राजे ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आज के युग में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रैंड पैरेंट्स का जागरूक होना अति आवश्यक है। आज की आधुनिक जीवनशैली में जहां संयुक्त परिवार की परंपरा धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, वहीं बच्चों के लिए दादा-दादी और नाना-नानी का सानिध्य अमूल्य धरोहर है।
इस अवसर पर कायमगंज की पहचान पर्यावरण प्रेमी एवं स्कूल प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को संजोना एवं नई पीढ़ी को दादा-दादी तथा नाना-नानी के प्रति सम्मान भाव सिखाना है। प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट कर कहा कि दादा-दादी तथा नाना-नानी अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से हमें कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उनका स्रेह, त्याग और धैर्य ही बच्चों के चरित्र निर्माण की असली पाठशाला है।
कार्यक्रम अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता, Ex विधायक अमर सिंह खटिक, महेंद्र राजपूत, नीरज अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, देवेन्द्र दुबे , रजनी गोयल, सुमन अग्रबाल, सत्य नारायण अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना एसके बाजपेई, पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, अनुज गंगवार, गोविन्द गुप्ता, प्रदीप शाक्य, निर्मला चौहान, नीलम त्रिवेदी सहित शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb