कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 जुलाई 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव खजुन्ना मजरा बहबलपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह ने कस्बा कायमगंज सरकारी अस्पताल के पास स्थित मोहल्ला कुकी खेल निवासी नारायणी देवी पत्नी सत्येंद्र प्रकाश तथा उनकी सहायक पुत्र वधू नाम अज्ञात एवं उन्हीं के परिवार के एक अज्ञात सदस्य के विरुद्ध न्यायालय में धारा 156( 3 )सीआरपीसी के अंतर्गत वाद दायर किया था। जिसके अनुसार अनिल ने कहा कि उसकी पत्नी मीरा देवी के पेट में दर्द हो रहा था । जिसे दिखाने वह इनके अस्पताल आया। जहां उसकी पत्नी को 2 माह की गर्भवती बता कर सफाई करने की राय देते हुए ₹5000 लेकर सफाई की और इलाज किया। अनिल का आरोप है कि इसके बाद भी उसकी पत्नी मीरा को लाभ नहीं हुआ। तो वह दोबारा पत्नी को लेकर इनके पास आया। फिर इन्होंने रुपए लेकर दवाइयां दी और उसे घर भेज दिया। लेकिन मरीज को लाभ नहीं हुआ। इसी तरह कई बार इनके के पास आया और सारी बात बताई ।इस तरह उपचार के लिए वह इनके पास आता रहा। लेकिन दर्द बढ़ता ही गया । तब जाकर उसने किसी दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराया और वही डॉक्टर को दिखाया। बताया गया कि उसकी पत्नी के पेट आतों आदि में इंफेक्शन हो गया है ।दायर याचिका में याची ने कहा कि इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर आगरा पुष्पांजलि अस्पताल पहुंचा। जहां 1 दिसंबर 2021 से 9 दिसंबर 2021 तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद उसकी पत्नी को कुछ लाभ मिला। जिसका उपचार आज तक जारी है। अनिल का कहना है कि आईसीयू में भर्ती रहने एवं कुछ दिन और उपचार में उसको ०4लारब रुपया खर्च करना पड़ा । जो उसने अपने मित्र तथा रिश्तेदारों से उधार लेकर खर्च किए। उसका कहना है कि वह इस संबंध में थाना पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने गया था। लेकिन उसकी नहीं सुनी गई ।इसके बाद उसने एक रजिस्टर्ड प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को भी भेजा। इस पर भी थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की ।न्यायालय ने 3 लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 एवं इंडियन मेडिकल काउंसलिंग एक्ट 15 (3 )के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना पुलिस को विवेचना के आदेश दिए हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb