गन्ना क्रय मूल्य बढ़ाने एवं अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने की निराकरण की मांग

Picsart 22 12 25 14 42 45 910

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 दिसंबर 2022
आज दिनांक25/12/2022 को भारती कृषक एसोसिएशन की पंचायत रागिब हुसैन खां की अध्यक्षता में कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में हुई।जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्या खाद बीज की है।जिसकी कालाबाजारी हो रही है। बिजली मीटर लगाने में अवैध वसूली हो रही है।गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया। गन्ना मूल्य 450 रूपए प्रति क्विंटल किया जाए। सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जनतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखना क्या जुर्म है। किसान यूनियन तहसील मुख्यालय पर जाती है तो एसडीएम कहता है कि क्या परमीशन ली।क्या किसान को अपनी बात रखने पर परमीशन चाहिए।ऐसा कभी नहीं हुआ। देश में डिक्टेटरशिप लागू है। सरकार के कर्मचारी बेलगाम है। पुलिस गुंडो को उत्साहित कर रही है और उन्हें पुलिस सुरक्षा दे रही है।वादी को जेल पुलिस भेज रही है। इन्हीं सब बातों को लेकर भारती कृषक एसोसिएशन 5 जनवरी को फर्रुखाबाद से लखनऊ जाकर पंचायत करेगी , फिर लखनऊ से बनारस से पुरी, पुरी से गंगासागर, गंगासागर से बैजनाथ से अयोध्या होते हुए 17 जनवरी को वापिसी होगी। हर जगह भारती कृषक एसोसिएशन पंचायत करेगी।
पंचायत में प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कि गेहूं आटा मंहगा हो गया।आटे में मिलावट हो रही है। कस्बा कायमगंज में टंकी का पानी नाली की सिल्ट युक्त है।जो पानी पीने लायक नहीं है। नालियां गंदे पानी सिल्ट से भरी है। सर्दी के मौसम में अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई। नगर पालिका ने कुओं और नगर पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। लोगों को शादी के लिए कुआं बारे के लिए नहीं मिलते वही हाल गांवों का है।सारे कुएं बंद हो चुके हैं और उनपर अवैध कब्जा हो चुका है।कस्बा कायमगंज में कटखने बंदरों की बड़ी भारी समस्या है। लोगों का रास्ता निकलना दूभर है।बंदर रास्ता घेरकर बैठ जाते हैं। जबकि फर्रुखाबाद में बंदर पकड़बाये जा सकते हैं तो कायमगंज में क्यों नहीं । पूर्व में भी बंदर पकड़बाये गये थे।नगर पालिका कायमगंज को कई बार ज्ञात कराया जा चुका है। कस्बा कायमगंज में यूनानी चिकित्सालय खोला जाए‌। कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उचित मर्ज की दवाइयां नहीं मिलती। पानी की टंकी 8 साल से बंद है अस्पताल की समर खराब है। उपरोक्त वर्णित समस्याओं के लिए 5 जनवरी को भारती कृषक एसोसिएशन लखनऊ प्रस्थान करेगी और समस्याओं का हल कराया जाएगा। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष रामदास वर्मा,जिला प्रभारी रागिब हुसैन खां, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सक्सेना, रामवीर,विजय शाक्य, शिवराज शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes