– कुछ बिंदुओं पर पर बनी सहमति , वही अतिक्रमण से संबंधित कुछ नियम अधिशासी अधिकारी ने बता कर की सहयोग की अपील
कायमगंज /फर्रुखाबाद 4 मई 2022
आज दिनांक 4 मई दिन बुधवार को अतिक्रमण अभियान से संबंधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को एवं एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि नगर में नाली के ऊपर 3 फुट अथवा उसके ऊपर अगर डेढ़ से 2 फुट की पटिया पड़ी है,और सफाई कर्मचारी को नाली की सफाई करने में कोई दिक्कत नहीं है। तो उसके साथ छेड़खानी ना की जाए। तथा अपने निवास पर जाने के लिए किसी ने बीच में 8 फुट अथवा 10 फुट तक का लेंटर डलवा रखा है, और उसके बीच में नाली साफ करने के लिए जाल लगा हुआ है। तो उसके साथ भी कोई छेड़खानी ना की जाए। व्यापारी नेताओं का कहना है कि अधिशासी अधिकारी ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और उन्होंने इस बात पर सहमति प्रदान की, कि ऐसे लोगों के यहां जिन्होंने उपयुक्त नियम का पालन किया है। कोई छेड़खानी नहीं की जाएगी। अभी भी यदि किसी ने अपने लेंटर के बीच में जाल नहीं लगवाया है तो वह 2 दिन के अंदर जाल लगवा लें।अधिशासी अधिकारी ने बताया पीडब्ल्यूडी विभाग को भी बुलाया गया है। पुलिया से लेकर स्टेशन तक तथा शिवाला से आगे वह अपना नाप करके बतला देंगे कि बीच सड़क से कितने -कितने फुट तक उनका रोड है । जहां पीडब्ल्यूडी विभाग निशान लगाएगा तो वहां से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर में दो तीन जगह है जहां नाले पर एवं तालाबों पर अतिक्रमण किया गया है। कई लोगों के पास जमीन के बैनामा नहीं है फिर भी उन्होंने निर्माण करा लिए हैं । यदि बैनामा भी हैं तो 10 फुट के हैं, जगह 30 फुट पक्की बना ली है । ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनसे जगह खाली कराई जाएगी ,तथा जो तालाब पर अतिक्रमण किया गया है उनको भी खाली कराया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि वह सड़क पूरी खाली रखें । सड़क पर सामान ना रखें । जब हम यही बात दुकानदारों से कहते हैं तो दुकानदार अपने से समकक्ष दूसरे दुकानदारों का उदाहरण देकर हम को शांत कर देते हैं। इसलिए सभी दुकानदारों से अनुरोध है कृपया अपनी दुकान नाली के पीछे ही रखें। अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें। इससे हम सब नगर वासियों को ही सुविधा होगी। तथा सड़क पर सफाई होने से पहले अपना कूडा पॉलिथीन आदि कूड़े के स्थान पर डालकर सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ,सतनारायण वर्मा, रोहित गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष , शिवबालक शर्मा विधानसभा अध्यक्ष ,मयंक दुबे युवा नगर अध्यक्ष, अनीश भाई विधानसभा मंत्री, पवन कुमार राठौर नगर मंत्री ,नीरज अग्रवाल, प्रवीण वर्मा ,अंकित अग्रवाल, राधे ,आशीष मिश्रा ,अमित कुमार, राधेश्याम ,हिमांशु शर्मा ,शंकर दयाल शर्मा आदि संगठन पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb