Kaimganj news –संक्षिप्त समाचार एक नजर में: –
मार्ग दुर्घटना में ग्रामीण घायल
कायमगंज / फर्रूखाबाद 21 जनवरी 2024
शमसाबाद क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी रामगोपाल मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके परिजनो को घटना की जानकारी दी गई।
(2 )
कुत्ते के हमले से बालक घायल
कायमगंज 21 जनबरी
कायमगंजक्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी मनोज का आठ का वर्षीय पुत्र आयुष के ऊपर कुत्ता ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए। समाचार समाचार लिखे जाने तक अबोध बच्चे का उपचार जारी था।
(2 )
बंदर की उछल कूद से गिरी पेड़ की शाखा से दवकर ग्रामीण हुआ घायल
कायमगंज 21 जनबरी
क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी परवेज पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी पेड़ पर बंदर कूदा। इसी बीच मोटी टहनी टूट कर उसके ऊपर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनो ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
चोरों द्वारा की गई चोरी का पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कायमगंज /फर्रुखाबाद 21 जनवरी 2024
कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव सुभानपुर में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर नगदी तथा अन्य सामान चुरा लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि16 जनवरी की देर रात क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी दयाराम शाक्य के घर शातिर चोर दबे पांव घुस गए थे और वहां से एक मोबाइल, 15 हजार रुपए ले गए थे। जबकि उसके भाई चंद्रकांत के कमरे से 83 सौ रुपए नकद , एलईडी, एक जोड़ी तोड़िया, एक सोने की अंगूठी चुरा ले गए थे । जब परिजनो को जानकारी हुई तो हडकंप मच गया था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव के ही नीलेश के घर से भी चोर बाइक भी उठा ले गए । एक साथ हुई चोरी की घटना से हडकंप मच गया। पुलिस ने दयाराम की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb