KAIMGANJ NEWS संक्षिप्त समाचार एक नजर में

IMG 20240330 105802

KAIMGANJ NEWS –गर्म दूध से झुलसा अबोध – हालत गंभीर
कायमगंज 30 मार्च
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी कौशल गंगवार का 5 वर्षीय बेटा साहिल गंगवार अपने घर के आंगन में खेल रहा था । खेलते समय वह खौलते हुए दूध के भगौने में जा गिरा । जिससे वह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।परिजन उसे उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्रथम उपचार की औपचारिकता पूर्ण करते हुए हालत गंभीर बता मासूम को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।
=
महिला ने खाया जहर हालत गंभीर
कायमगंज 30 मार्च
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव घुंडी नगला निवासी सत्तार की 45 वर्षीय पत्नी नफीसा ने किसी घरेलू परिस्थिति से खिन्न होकर संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक पी लिया । परिजन उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । यहां से प्रथम उपचार दे महिला को जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
. =
सर्प दंश से बिगड़ी बच्चे की हालत
कायमगंज 30 मार्च
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव त्यौरखास निवासी सुभाष का 7 वर्षीय बेटा करन अपने घर के पास बने घेर में खेल रहा था। जहां उसे जहरीले सर्प ने डस लिया । जब तक घर वालों को सर्प दंश की जानकारी हुई । तब -तक बच्चे की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी । घबराए परिजन बच्चे को लेकर उपचार के लिए कायमगंज नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद बच्चे को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । चिकित्सक के अनुसार बच्चे के शरीर में जहर काफी फैल चुका था । जिसका उपचार सही ढंग से करने की व्यवस्था फिलहाल यहां नहीं थी । इसलिए बच्चे को उच्च चिकित्सा की सलाह देकर रेफर करना पड़ा l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes