Kaimganj news नौकरी में रिश्वत खोरी खत्म हो गई, धारा 370 जैसे मामलों को हल कर दिया गया। गिनाई मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां–प्रांशु दत्त द्विवेदी

Picsart 23 06 17 19 28 53 461

Kaimganj news–लगभग एक अरब की शत्रु संपत्ति की प्रदेश स्तर तक कराई जाएगी जांच।

-गिनाई मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां।
कायमगंज। फर्रुखाबाद 17 जून 2023
आज सीपी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बोलते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हो चुके है। देश की रक्षा व सुरक्षा को लेकर कहा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान व चीन हमे पहले आंखे दिखाते थे।

आज मोदी सरकार में हाल ये है हमारे सैनिक चीनी सेना को खदेड़ रहे है। भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। रूस व यूक्रेन की जंग पर एमएलसी श्री द्विवेदी ने कहा पूरी दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी पर आंखे लगाए है। यदि इस मसले में भारत देश के प्रधानमंत्री मध्यस्थता करेंगे तो दोनों देशों के बीच समन्वय बनेगा, जिससे विश्व में शांति कायम रहेगी। उन्होंने कोरोना कॉल के समय को भी याद दिलाया और कहा भारत देश ने सबसे पहले वैक्सीन तैयार कर अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित किया। वही दूसरे मुल्कों को भी वैक्सीन दी। उन्होंने सपा बसपा पर निशाना साधा और कहा पहले के नेता भ्रष्टाचार, दलाली में लिप्त रहते थे आज ऐसा नहीं है। और पारदर्शिता बरती जा रही है। आज राशन की कालाबाजारी नही हो रही है। बिजली की आपूर्ति बेहतर हो रही है। नौकरी में रिश्वत खोरी खत्म हो गई है। विधान परिषद सदस्य ने राम मंदिर व 370 को लेकर भी अपनी बात दमदारी से रखी। महिला पहलवानों के पूछे जाए सवाल के जवाब में कहा कमेटी गठित हुई है, एफआईआर भी दर्ज हुई है। जांच चल रही है। कायमगंज में शत्रु संपत्ति मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन से बात करेंगे और प्रदेश स्तर पर भी इस मामले को संज्ञान में डालेंगे। कोई भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वही अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है वह स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के नेतृत्व में 9 साल पूर्ण होने पर उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने की बात कही। वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर विकास शर्मा, अवनीश चतुर्वेदी, राजमंगल दीक्षित, अशोक गुप्ता, शिव कुमार शाक्य, गौरव मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes