KAIMGANJ NEWS-समस्याएं समाधान करने की जोरदार मांग करते हुए किसान नेताओं ने दी चेतावनी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आक्रोश युक्त जोरदार नारेबाजी के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेता तथा कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में दाखिल हुए जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों से संबंधित जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन मौके पर पहुंचे तहसीलदार को सौंपा ।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के दर्जनों पदाधिकारी ब्लाक कार्यालय पहुंचे। जहां बे जमीन पर परिसर में ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए । किसान नेताओं ने किसान समस्याओं के प्रति अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर ही काफी देर तक हंगामेदार प्रदर्शन किया । किसान नेताओं का कहना था कि पूरे जनपद में आवारा पशु (गौवंश ) किसानों की गेहूं की फसलों को बर्बाद कर रहे है। उजडती फसलों के कारण किसानों को रखवाली करते हुए जहां भीषण सर्दी में शारीरिक परेशानी हो रही है वहीं किसान इस समस्या के कारण भारी आर्थिक तंगी का शिकार भी बनता जा रहा है l उन्होंने निराश्रित आवारा घूम रहे गोवंश को एक अभियान के तहत शीघ्र ही पकड़वाकर संबंधित गौशालाओं में भिजवाए जाने की मांग की l इसी के साथ उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सामान्य व्यक्ति को काफी परेशान होते हुए अनावश्यक रूप से कार्यालय के महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ।यह स्थिति जहां चिंताजनक है वही घोर निंदनीय भी है । इसके बाद भी समय से प्रमाण पत्र नहीं बनाई जा रहे हैं l किसान नेताओं ने तर्क देते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार समय सीमा में प्रमाण पत्र बनवाए जाने चाहिए। किसान नेताओं ने कहा कि फर्रुखाबाद से नवाबगंज होते हुए आगरा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाए। इससे नवाबगंज क्षेत्रवासियों को असुबिधा न हो। शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खुड़ना में चिन्हित जमीन को कब्रिस्तान में दर्ज कराया जाए। वहां शव दफन किए जाते है। उन्होंने कहा कि रायपुर गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी । जिसमें सड़कें खोद दी गई है। उन सड़कों की मरम्मत की जाए। जनपद के सभी रेलवे अंडरपास को सही कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि बखतेरापुर में रूपलाल के खेत का मामला एसडीएम कोर्ट में बिचाराधीन है लेकिन उस जगह पर कुछ लोग मकान व नल की बोरिंग करा रहे है। उन्हें अबैध कब्जा करने से रोका जाए। इधर प्रदर्शन की जानकारी पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर मौके पर पहुंचे। जहां किसानों की समस्याए सुनीं। किसान नेताओं ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम संबोधित तहसीलदार को सौंप कर समय रहते निराकरण की बात कही है । ज्ञापन तथा धरना प्रदर्शन के समय संगठन जिलाध्यक्ष दीपू राठौर, बबली, फाजिल खां, अशफर अहमद खां, अली कायम खां, नाजिमुद्दीन, तहसीन, इजहाररुद्दीन, माहिर खां, महमूद खां समेत काफी संख्या में महिलाएं एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इनसेट : –
धरना कार्यक्रम के समय ही भाकियू ने किया संगठन विस्तार
कायमगंज :
भाकियू लोकशक्ति ने प्रदर्शन के तुरंत बाद जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक नए कार्यकर्ता जोड़ कर उन्हें संगठन के पदों की जिम्मेदारी दी । नए साथियों का जिलाध्यक्ष ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह देखी गई कि नए साथियों में संगठन की सदस्यता लेने वालों में महिलाओं की संख्या कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb