Kaimganj news –गोमतीनगर जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के पहली बार कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव के समय हरी झंडी दिखा भाजपा सांसद ने किया रवाना

IMG 20240107 WA0124

Kaimganj news-ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग पूरी होने पर लोगों ने गर्मजोशी से किया सांसद का स्वागत

कायमगंज /फर्रुखाबाद 7 जनवरी 2024
गोमतीनगर – जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग तमाम समाज सेवी संगठन तथा क्षेत्र के लोग पिछले लंबे समय से करते चले आ रहे थे । जब इस ट्रेन का यहां ठहराव हुआ ! इसके बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद तमाम लोगों ने सांसद का गर्म जोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत सांसद ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों के इस स्टेशन पर ठहराव कराने के लिए भी प्रयास करेंगे।
रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन गोमतीनगर जयपुर का शनिवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर स्टेशन पर ठहराव हुआ। जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।, जिसमें सांसद के अलावा इज्जतनगर के मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार त्रिपाठी, फतेहगढ़ के सहायक मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार व एरिया आफीसर राजेश कुमार कुशवाह भी पहुंचे। कार्यक्रम में व्यापारी, साहसबी बालिका टीम ने सांसद का फूलमाला, पगड़ी व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, भाजपा नेता रश्मी दुबे, व्यापारी नेता आदेश अग्निहोत्री, उमेश गुप्ता, लज्जाराम वर्मा ने लंबी दूरी की टेªनो के ठहराव को लेकर सांसद के कार्य सराहना की उन्होंने कोलकत्ता आगरा व बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद ने कहा यहां लंबी दूरी की ट्रेनो के ठहराव के लिए काफी समय से बात चल रही थी। हालाकि सफलता मिली और रेल मंत्री ने इसकी स्वीकृत प्रदान की। उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेनो के कम दूरी पर ठहराव को लेकर रेलवे विभाग की भी दिक्क्तो का जिक्र किया और बोले दो मिनट के ठहराव में बेहद होमवर्क करना पड़ता है। लेकिन जनता की मांग सर्वमान्य है। यह प्रयास सफल हुआ। उन्होंने कहा उनकी कोशिश है एक या दो ट्रेन का ठहराव और हो। उन्होंने कहा यहां यह ट्रेन रुकने से अलीगंज के लोगो को भी फायदा होगा। वही इस ट्रेन से लखनऊ, कोटा, खाटू श्याम, बाला जी के दर्शन करने आसानी से आ जा सकते है। वह चाहते है स्टेशन की इनकम बढ़े। वह बोले यहा लंबी दूरी की ट्रेन तभी संभव हो पाई जब मोदी सरकार में कानपुर से मथुरा तक विद्युतीकरण हुआ। उन्होंने यह भी कहा उनका प्रयास है इस लाइन का डबलीकरण भी किया जाए। वह बोले उनका दूसरा प्रस्ताव यह भी है इसको सीधे मथुरा या कासगंज से सीधा अलीगढ़ को एक नई लाइन बिछ जाए जो करीब 52 किलोमीटर की होगी। ताकि अलीगढ़ व दिल्ली जाने तक कम समय लगे और करीब तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जाए। इज्जतनगर के मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने भी यात्रियो सुबिधाओ को लेकर अपनी बात रखी । इस मौके पर साहसी बालिका टीम की खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, व्यापार मंडल प्रांतीय नेता अनुपम अग्रवाल, सत्नारायण वर्मा, रामप्रकाश शाक्य, शिवबालक शर्मा, रोहित गुप्ता, प्रियंक अग्रवाल, अभिषेक महेश्वरी, अबधेश दिवाकर, आसिफ मंसूरी, अखिलेश शर्मा, रईस नवाज खां, संगम शाक्य, कृष्ण कुमार उर्फ सन्नू अवस्थी, अशोक दुबे, श्रीकृष्ण गौतम, सुशील राजपूत, महेंद्र राजपूत, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes