KAIMGANJ NEWS रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार मामा भांजे हुए गंभीर रूप से घायल – मामा की मौत

Picsart 24 12 27 05 21 44 792

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद।

कायमगंज क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी निवासी कर्मवीर अपने वृद्ध मामा अखिलेश गंगवार उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम किसरौली थाना शमसाबाद के साथ बाइक से कायमगंज से वापस गांव अमलैया मुकेरी जा रहे थे। उनकी बाइक कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेडीकोन के पास पहुंची । वैसे ही रोडवेज बस की चपेट में वाइक आ गई । टक्कर लगने पर मामा, भांजे दोनों बाइक सहित वहीं कुछ दूर पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल पर ही अखिलेश की मृत्यु हो गई। हादसा देख घबराया चालक बस लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इधर घायल भांजे कर्मवीर को कायमगंज के प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गए। जहां उसका इलाज किया गया। मौत की जानकारी पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव देख कर बिलख पड़े। पत्नी गुड़डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के दो पुत्र विवके, प्रिंस है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर
पुलिस पुलगालिब पहुंची। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल की। जहां पाया गया हादसे के बाद दुर्घटना कर चालक व परिचालक बस स्टाप पर रोडवेज बस को खड़ी कर चले गए। कोतवाल रामअवतार को वहां डयूटी पर तैनात कर्मचारी आमोद कुमार बस स्टाप के बाहर बैठा मिला। इस पर इंस्पेक्टर ने कर्मचारी से बस की इंट्री के बारे में पूछा तो रजिस्टर में अंदर खड़ी बस की इंट्री नहीं मिली। इंस्पेक्टर नाराज हुए। उन्होंने कहा बाहर बैठ कर क्यो इंट्री करते हो। अंदर किया करो। इस पर तैनात कर्मचारी ने कहा कि बस अंदर न आकर बाहर से निकल जाती है। इसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों से कर चुके है। इस पर इंस्पेक्टर ने एआरएम का नंबर लेकर काल की। जहां बस के चालक व परिचालक के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने बस स्टाप के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में परिचालक सवारियों को उतार कर रुपए वापस करते दिखाई दे रहा है। बस के पिछले भाग में खून लगे होने जैसे धब्बे दिखाई दे रहे थे ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes