बाइक सवार बदमाशों ने गंगा स्नान कर लौट रही महिला की छीनी चैन- पीड़िता बाइक से गिरकर हुई घायल

Picsart 22 11 08 16 55 49 821 jpg

– व्यस्त सड़क मार्ग पर घटना को अंजाम दे लुटेरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 नवंबर 2022
बदमाशों ने खुलेआम जिस तरह आज व्यस्त सड़क मार्ग पर नगर के समीप गंगा स्नान कर लौट रही महिला की चैन स्नैचिंग की है। ऐसी घटनाएं इससे पहले भी होती रहीं हैं। लेकिन पुलिस किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में, उस तरह कामयाब नहीं हुई। जिस तरीके से स्नैचिंग लूट जैसे अवैध कार्य करने वाले कानून को समझ पाते। लचर व्यवस्था का फायदा उठाते हुए अवैध काम करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । मिली जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले पत्रकार की मां कि आज चैन स्नैचिंग कर ली गई । बताया गया कि महिला जनक नंदिनी पत्नी राम प्रकाश वर्मा अपने पड़ोसी दिनेश गुप्ता के साथ उन्हीं की बाइक पर बैठकर गंगा स्नान करने गई थी। गंगा स्नान के बाद वापस लौट रही थी। जब बे कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव दमदमा के पास बंद पड़े आटा मिल के पास पहुंची। उसी समय हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में झपट्टा मारकर जनक नंदिनी के गले में पड़ी सोने की चैन लूट ली । और घटना को अंजाम दे लुटेरे बाइक से फर्राटा मारते हुए मौके से भाग गए । जिस समय बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। उस समय लगे धक्के तथा घबराहट के कारण महिला बाइक से नीचे गिरी। जिससे घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना बाइक चालक दिनेश गुप्ता ने पीड़ित महिला के पत्रकार बेटे को फोन से दी। घटना दिन के लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वही सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप तथा ढाबा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर पता लगाने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों में भययुक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस घटना का पता लगाने में जुटी हुई है। लेकिन इससे पहले भी हुई घटनाओं में भी इसी तरह की कारगुजारी दिखाई दी थी। लेकिन किसी भी घटना का शायद पता नहीं लगा। इसीलिए आए दिन लुटेरे अपनी करतूतों को बेखौफ हो अंजाम देते चले जा रहे हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes