KAIMGANJ NEWS बंदर के हमले से बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल

Picsart 24 04 24 22 00 18 736

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अप्रैल 2024

नगर हो या कस्बा अथवा गांव हर जगह बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है । बंदरों द्वारा काटे जाने या हमला कर देने से घायल होने के बाद बहुत से लोग तो प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवा लेते हैं ।वही ज्यादातर कमजोर वर्ग के लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते हैं । उनके आंकड़े को यदि देखा जाए तो बंदरों के आतंक से काटे जाने पर अथवा गिरकर घायल होने तो कहीं मौत के आगोश में चले जाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं । आज फिर बंदर के हमले से एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर मजरा रुदायन निवासी गुलशद अपनी बीमार पत्नी शमा को लेकर बाइक द्वारा दवा दिलाने के लिए कायमगंज आ रहे थे । वह जैसे ही कंपिल नगर पालिका भवन के पास पहुंचे । उसी समय कटखने बंदर ने उन पर हमला कर दिया । बंदर के हमले से असंतुलित होकर बाइक से फिसल कर पति-पत्नी दोनों वहीं गिर गए। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes