KAIMGANJ NEWS – लगभग डेढ़ बर्ष पूर्व कायमगंज के गांव लखनपुर में शादी कर ससुराल आई थी
– सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल, किया साक्ष्य जुटाने का प्रयास
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ विवाहिता का शव मिलने से परिवार में गम का माहौल व्याप्त हो गया । बताया गया कि करीब डेढ़ बर्ष पूर्व इसी गांव के निवासी की दूसरे प्रांत में मजदूरी करने के समय बिहारी महिला श्रमिक से पहले प्यार फिर शादी हो गई थी । शादी के बाद दंपत्ति लखनपुर आकर रहने लगे ।
आज उसी विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला ।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर गांव में शनिवार को 23 वर्षीय विवाहिता संगीता का शव घर के कमरे में विन्डो में से पड़े साड़ी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था, वापस लौटा तो पति हरीश ने कमरे का दरवाजा खटखटा कर खोलने के लिए आवाज लगाई , अंदर से कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर उसने विन्डों वाले झरोखे से झांक कर देखा तो पत्नी को फांसी पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई । घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर मोहम्मद कामिल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिस पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से गेट खोल कर शव को फंदे से नीचे उतार कर रखा गया । फारेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया । घटना से दुखी मृतका के पति हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले अहमदाबाद की एक प्राइवेट फैक्ट्री में हुई थी, जहां मजदूरी के दौरान उन्होंने शादी कर ली थी। हाल ही में संगीता मायके जाने की जिद कर रही थी । किन्तु रुपये की व्यवस्था ना हो पाने के कारण वह मायके नहीं पहुंच पा रही थी ।पुलिस ने नायब तहसीलदार अनवर हुसैन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर लाइन आर्डर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb