भाकियू ने आवारा पशुओं एवं अन्य समस्या पर की चिंता

Picsart 23 03 16 13 54 18 361

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 मार्च 2023

भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट )की किसान पंचायत नवीन मंडी परिसर कायमगंज में संपन्न हुई । पंचायत में आए किसानों ने कृषक समस्याओं पर चर्चा करते हुए आपस में गले मिल एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बैठक में किसानों ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में आवारा पशुओं का कहर जारी है । इनके कहर से किसानों को जान माल तथा खेतों में खड़ी फसलों का भारी नुकसान हो रहा है। जिसके कारण किसान लगातार आर्थिक तंगी का शिकार होता जा रहा है। उन्होंने पंचायत के बाद एक पत्र जिलाधिकारी के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी को प्रेषित किया। जिसमें इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि पूरे जनपद के अधिकांश राशन डीलर उपभोक्ताओं को घटतोैली करके सामग्री उपलब्ध कराते हैं। इस समस्या के लिए कायमगंज के संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन घटतौली करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध अब तक कोई कारगर एवं ठोस कार्यवाही नहीं की गई ।मनमानी पर रोक लगाने के लिए अति शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए। किसानों ने राजकीय कृषि केंद्र कायमगंज के प्रभारी पर एटीएम बीटीएम द्वारा अपने चंद दलाल किस्म के लोगों को सरकारी लाभ दिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी इस कारगुजारी से मध्यम तथा गरीब किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है । क्योंकि यह इसकी जानकारी ही आमतौर पर किसान को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। किसान पंचायत में बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप की बात कहते हुए नियंत्रण हेतु अति शीघ्र पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग करते हुए कहा कि कुपोषण के शिकार हो रहे बच्चों तथा अन्य बच्चों तथा महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा बाल पोषाहार का वितरण सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है । उदाहरण के लिए उन्होंने कस्बा कायमगंज के निकट बसे गांव अताईपुर कोहना आदि ग्रामों का उदाहरण भी दिया। पंचायत में किसान नेता डॉक्टर प्रेमचंद सक्सेना, हुकुम सिंह, रामवीर सिंह चौहान, सूरज पाल सिंह शाक्य ,लालाराम राजपूत ,दयाशंकर, संतराम, मोतीलाल सेनापति, रामभरोसे पाल, कोतवाल सिंह, रमेश चंद्र पाल, जयदेव सिंह शाक्य, महेंद्र सिंह सहित अन्य संगठन पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes