KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर ने खोला फर्जीवाड़े का कच्चा चिट्ठा, कोतवाली से साइबर सेल तक हड़कंप।
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
खून के रिश्तों पर जब लालच का पहरा बैठ जाए, तो इंसान किस हद तक गिर सकता है, इसकी बानगी गऊटोला मऊरशीदाबाद में देखने को मिली। यहां एक बेबस दिव्यांग युवक को धोखे के ऐसे भंवर में धकेल दिया गया, जहां वह न केवल आर्थिक ठगी का शिकार हुआ, बल्कि उसका सिबिल स्कोर भी बर्बाद हो गया। खुद को संभाल रहे पीड़ित के नाम पर चोरी-छिपे ₹99,996 का लोन पास करवा कर पूरी रकम दूसरे खाते में उड़ा दी गई। अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस और साइबर सेल की चौखट पर चक्कर काट रहा है। गऊटोला मऊरशीदाबाद निवासी दिव्यांग आमिर अपनी जिंदगी की गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा था। इसी सिलसिले में वह हाल ही में बैंक की शाखा में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने पहुंचा। आमिर को उम्मीद थी कि सब कुछ सामान्य रहेगा, लेकिन जैसे ही बैंक अधिकारियों ने उसके पैन कार्ड और दस्तावेजों को सिस्टम में डालकर ‘क्रेडिट हिस्ट्री’ खंगाली, उनके चेहरे का रंग बदल गया। कर्मचारियों ने तुरंत फाइल आगे सरकाते हुए कहा, “जनाब, आपका सिबिल स्कोर तो रसातल में है, क्योंकि आपके सिर पर पहले से ही भारी-भरकम लोन का बोझ लदा हुआ है।” यह सुनते ही आमिर के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि उसने तो जिंदगी में कभी किसी बैंक से चवन्नी का कर्ज नहीं लिया, फिर यह बखेड़ा कैसा? जब आमिर ने छानबीन शुरू की, तो एक बेहद खौफनाक और शातिर साजिश परत-दर-परत सामने आई। पता चला कि उसके एक करीबी परिवारीजन ने ही उसकी लाचारी और भरोसे की पीठ में छुरा घोंपा है। आरोपी ने आमिर के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते और निजी दस्तावेजों में ताक-झांक कर चुपके से करीब एक लाख रुपये (99,996 रु.) का डिजिटल लोन स्वीकृत करवा लिया। शातिर का खेल यहीं खत्म नहीं हुआ; जैसे ही कर्ज का पैसा आमिर के खाते में क्रेडिट हुआ, जालसाज ने पलक झपकते ही पूरी रकम एक तीसरे अनजान खाते में ट्रांसफर कर ली। आमिर को भनक तक नहीं लगी कि उसके नाम पर बैंक की उधारी खड़ी हो चुकी है। पीड़ित का दावा है कि जालसाजी का यह खेल सिर्फ उसी तक सीमित नहीं है। आरोपी ने कथित तौर पर पूरे गांव में डिजिटल ठगी का जाल फैला रखा है। गांव के कई अन्य सीधे-साधे और अनपढ़ ग्रामीणों के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर उनके नाम पर भी इसी तरह के फर्जी लोन उठाए जाने का गंभीर अंदेशा है। पीड़ित का कहना है कि अगर कड़ाई से तफ्तीश हो, तो एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सकता है। अपनी साख और बैंक रिकॉर्ड पर लगे इस दाग से आहत आमिर ने कायमगंज कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। इसके अलावा मामले की तकनीकी गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर जालसाज को सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसके सिर पर मढ़ा गया अवैध कर्ज तुरंत रद्द करवाया जाए। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए डिजिटल लेन-देन के ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा
KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश
KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]
Oct
DELHI NEWS
Delhi news अक्टूबर की पहली तारीख से जेब पर नया वार! गैस से लेकर UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स तक बदले नियम; EMI पर भी बढ़ सकती है मार
Delhi news नई दिल्ली। साल 2026 के दसवें महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे: सांझी महोत्सव में फिल्म ‘हनुमान’ के विहंगम दृश्य ने मोहा शहरवासियों का मन, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पितृपक्ष की पावन बेला में कस्बे की सड़कों पर भक्ति और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इबादतगाह के सामने ‘नरक’ का मंजर: घसिया चिलौली में कूड़े का पहाड़, सांसों पर पहरा!
KAIMGANJ NEWS –स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदारों ने लगाया पलीता, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलौकिक छटा: 264 वर्ष पुरानी सांझी परंपरा में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, शिव-पार्वती और मारुति नंदन के सजीव स्वरूपों ने लूटी महफिल
KAIMGANJ NEWS- शीतल सांझी मंडल बजरिया की मनमोहक झांकियों पर बरसे फूल, जयकारों से गूंजीं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत
KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!
KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]
Sep