KAIMGANJ NEWS लिफ्ट गाड़ी के पहिए में फसे बैंड बजाने वाले की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 24 12 09 05 08 51 892

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

अपने परिवार की रोटी रोजी के लिए बैंड बजा कर कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में पहुंच गया है । मिली जानकारी के अनुसार टाउन एरिया कंपिल के मोहल्ला मांझगांव का निवासी 34 वर्षीय अहमद नबी पुत्र इस्लाम कंपिल स्थित नगर पंचायत के गेस्ट हाउस के पास नगर पंचायत वाली स्काई लिफ्ट गाड़ी के पहिए में फंसा पड़ा देखा गया । बताया गया कि सवेरे धूप सेंकने के लिए गेट पर बैठा था उसी समय स्काई लिफ्ट चालक ने गाडी बाहर निकाली जिसके पहिए में बेंड मास्टर फस गया ।फंसे हुए बैंड मास्टर को लोगों ने किसी तरह पहिए से बाहर निकाला और इसकी सूचना उसके चाचा गुड्डू को दी । सूचना मिलते ही दौड़ता हुआ चाचा मौके पर पहुंचा । जहां से घायल होकर मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुके अहमद नबी को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया । किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी । ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की मां शावजादी तथा पत्नी रेशमा का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था । मृतक की तीन नाबालिक बेटियां हैं । जिनमें सबसे बड़ी 15 साल की निगत , 13 वर्ष की नुजत और 8 वर्ष की आरिया है । अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]