Kaimganj news ई- रिक्शा चालक से मारपीट कर किया लूट का प्रयास, वही दूसरी घटना में रुपए लूटने का आरोप

Picsart 23 04 27 19 21 19 908

Kaimganj news – एक वारदात पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद होना बताई जा रही है
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2023
लूट की दोनों घटनाएं कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बीती शाम समय 8:45 बजे से रात 11:00 के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर होना बताई जा रही है। वारदात के बाद से ही लोगों में काफी भय युक्त तनाव सा देखा जा रहा है। पहली घटना के बारे में पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए क्षेत्र के गांव सत्तार नगर मजरा झब्बूपुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह अपना ई रिक्शा चलाकर 26 अप्रैल की शाम 8:45 बजे अपने गांव वापस लौट रहा था। वह जब गांव से पहले कुछ दूरी पर पहुंचा। उससे पहले ही अपाचे मोटरसाइकिल से तीन लोग उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। घटनास्थल नन्हे खां के बाग के पास बाइक सवार लुटेरों ने उसे अचानक रोक लिया और तमंचे की बट से मारना पीटना शुरू कर दिया। मेरे चिल्लाने पर बाग में मौजूद गांव का ही एक व्यक्ति घटनास्थल की ओर दौड़ता हुआ, लुटेरों को ललकारते हुए वहां पहुंचा। जिसे देखते ही हमलावर लुटेरे मौके से भाग गए।उसका कहना है कि हमलावरों के आने जाने की तस्वीरें वहीं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं। जिनकी फुटेज देखने से हमलावर लुटेरों का पता लगाया जा सकता है। उसने पुलिस से अनुरोध करते हुए कहा है कि इस संबंध में जल्द ही ऐसे लुटेरों का पता लगाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे कि इस तरह की अप्रिय घटनाओं पर रोक लग सके।
वही दूसरी घटना कायमगंज नगर के पानी टंकी रोड पर होना बताई जा रही है। इस संबंध में नगर के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह 26 अप्रैल की रात समय करीब 11:00 बजे अपने घर जा रहा था। उसी समय रास्ते में 2 लोग आपस में खड़े बातचीत कर रहे थे। उनके बीच में कुछ दूरी थी। मैं बीच से होकर निकला। उसी समय इन दोनों ने मुझे पकड़ लिया और थप्पड़ों से मारने लगे। मैं जैसे ही चिल्लाया वैसे ही इन दोनों ने मेरा मुंह दबोच कर पकड़ लिया और जबरिया मेरी जेब में से 4500 रुपए निकाल लिए। उनका कहना है कि वह व्यापार मंडल का सदस्य है । उसकी मशीनरी स्टोर की दुकान है। दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि पीड़ित ने दोनों लुटेरों में से एक को पहचान लिया जबकि अंधेरे के कारण दूसरे को नहीं पहचान सका। जिसकी पहचान की जा चुकी है। वह व्यक्ति मोहल्ला चिलांका का निवासी भूरा बताया जा रहा है। भूरा का रंग चितकबरा बताते हुए प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वह ई-रिक्शा चलाता है। इसलिए उसे मैं अच्छी तरह जानता हूं। मशीनरी स्टोर संचालक व्यापारी प्रदीप कुमार शर्मा ने एक ज्ञात तथा दूसरे अज्ञात लुटेरे के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। किंतु समाचार लिखे जाने तक शायद दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस ने लिखना उचित नहीं समझा। संभवत पुलिस इन घटनाओं को संदिग्ध मानकर कार्यवाही करने से पहले जांच की बात कह रही है। इस संबंध में अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार ई रिक्शा चालक की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323- 506 के अंतर्गत एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes