आई खराबी ठीक होते ही, शुरू हुआ चीनी मिल ,फिलहाल किसानों का आक्रोश हुआ शांत

Picsart 22 12 02 17 01 43 831

– जर्जर मशीनों के सहारे चीनी मिल कब तक गन्ना पेराई कर सकेगा? कुछ कहा नहीं जा सकता
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 दिसंबर 2022
कायमगंज स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ बीते माह नवंबर की 26 तारीख को विधिवत रूप से उद्घाटन के साथ किया गया था । लेकिन इस मिल की जर्जर मशीनें कुछ ही समय बाद खराब हो गई । जिससे गन्ना पेराई का काम बाधित हो गया था। अपना गन्ना लेकर आए मिल यार्ड में मौजूद किसान दिन रात इसी आसरे में रहे कि उनका गन्ना तोल लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।

gst

तो कल वहां मौजूद लगभग 2 सैकड़ा से अधिक किसानों का धैर्य जवाब देने लगा। क्योंकि उनकी परेशानी में उनके द्वारा पूछी गई बात का सही उत्तर देने वाला कोई नहीं था। ऐसे में उनका आक्रोशित होना स्वाभाविक था। और ऐसा ही हुआ, किसानों को जैसे ही पता लगा कि चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक किशन लाल मिल परिसर में मौजूद हैं । तो किसानों ने हंगामा करते हुए उनका घेराव कर लिया था। घेराव से घबराया मिल प्रशासन पुलिस की शरण में पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर किसानों को शांत कर दिया था। उस समय उन्हें बताया गया कि मिल टरबाइन खराब हो गया है जिसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों का दल काम कर रहा है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड भी खराब हो गया था। किसानों को आंदोलित होता देख मिल प्रशासन की आंखें तो खुली भले ही कुछ देर के लिए, जो काम तकनीकी खराबी आने का धीरे धीरे ठीक किया जा रहा था।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

उसमें अचानक तेजी लाई गई और इसके बाद बताया गया कि देर रात लगभग 9:00 बजे कड़ी मशक्कत के बाद मिल चालू कर दी गई। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। मिल चालू होने के बाद गन्ना ताैल भी शुरू करा दी गई । आज दिन के लगभग 11:00 बजे तक तकरीबन 80 ट्रैक्टर ट्राली तथा बैलगाड़ी (वाहनों )पर लदा गन्ना कांटे से तौलने के बाद पेराई के लिए गन्ना पनाली सिस्टम के पास ले जाकर रखवाया जा चुका था ।

फिलहाल तो तकनीकी खराबी सही करके गन्ना ताैल शुरू कर , पेराई का काम भी किया जाने लगा। तो किसानों का गुस्सा शांत हो गया। लेकिन बेहद खराब प्रशासनिक व्यवस्था एवं जर्जर मशीनों, इसी के साथ कम पेराई क्षमता, जैसी स्थिति में यह सहकारी मिल कब तक और कैसे चल सकेगा? यह कह पाना फिलहाल पूरी तरह संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। मिल की जर्जर हालत में पहुंच चुकी मशीनों को बदलवाने तथा इसकी पेराई क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए किसानों ने शासन से यह काम वरीयता के आधार पर करने की मांग की है ।उनका कहना है कि जब तक मिल की दशा में सुधार नहीं लाया जाएगा ।

तब तक यह मिल इसी तरह अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को विवश होता रहेगा ।। क्योंकि आए दिन ऐसी स्थिति में कोई न कोई फाल्ट होता ही रहेगा और फाल्ट के चलते मिल की पेराई का काम रुकता रहेगा । ऐसा ना हो ,इसके लिए समय रहते मिल की स्थिति में सुधार लाने की किसानों की मांग की ओर शासन को ध्यान देना ही चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes