कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 जुलाई 2022
कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला विधि निवासी विनोद कुमार पाल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में गोंगू क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान आतंकवादियों की गोली लगने से शहीद हो गए। जिसकी सूचना उनके परिवार वालों को मिली, तो पूरे परिवार में साथ ही गांव तथा क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। ट्यूमर ऑपरेशन होने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रही सैनिक की पत्नी सुमन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था, फिर भी उन्हें फक्र है कि उनके पति देश की सेवा करते हुए इस दुनिया से गए । 17 जुलाई को दिन के 2:15 बजे पर आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर उनके आवास पर आज 18 जुलाई को देर शाम पहुंचा । पार्थिव शरीर सबसे पहले कायमगंज नगर स्थित मोहल्ला नगला दत्तू वाले आवास पर ले जाया गया। जहां शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड पड़ी। इसके उपरांत जांबाज का शब उनके पैतृक आवास गांव नगला विधि ले जाया जाएगा। जहां कल प्रातः लगभग 9:00 तक शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर चयनित स्थल को देखकर दाहसंस्कार हेतु सभी आवश्यक सामग्री के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तैयारी पूरी कर ली है। वही शहीद के साथ आ रही सैनिक टुकड़ी के रात विश्राम हेतु प्रशासन द्वारा कायमगंज नगर के सी पी गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है। शहीद के नगर स्थित आवास पर शव पहुंचने के बाद ,साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद भारी भीड़ भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे ,के नारे लगाने लगी ।काफी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, और इसके कुछ समय बाद ही सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नगला विधि ले जाने के लिए सीआरपीएफ के जवान,, शहीद के परिजनों को साथ लेकर रवाना हो गए। जहां कल प्रातः शहीद सैनिक का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb