


Kaimganj news -8अन्य वाहनों का भी हुआ चालान
-नगर के कुछ प्रतिष्ठित कहे जाने वाले स्कूलों के वाहनों में भी मिली घोर अनिमितताएंकायमगंज/फर्रुखावाद 11अगस्त2023
आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी रजनेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई ।

चेकिंग में 5 स्कूली वाहनों को गंभीर अनियमितता पाए जाने पर सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। सीज किए जाने वाले वाहनो में एम ए एस सूरज एकेडमी, श्री राम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , ए पी पब्लिक स्कूल तथा रामनारायण महिला महाविद्यालय के वाहन शामिल हैं। ए पी पब्लिक स्कूल की बस का कोई भी प्रपत्र वैध नहीं पाया गया। तथा उस पर ₹8 लाख का टैक्स भी बकाया था । ए पी पब्लिक स्कूल कायमगंज में संचालित एक मारुति वैन को भी स्कूली छात्र ले जाने के आरोप में कार्यवाही की जद में ले लिया गया। कहने को तो ए पी पब्लिक स्कूल एवं सीपी वीएन तथा शकुन्तलादेवी जैसे शिक्षण संस्थान प्रतिष्ठित कहे जाते है ।किन्तु छात्रों को लाने ले जाने वाले वाहनों के संबंध में यदि सही से जाँच की जाये तो टेक्स चोरी के साथ ही अन्य घोर अनियमितताएं पाए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।

चेकिंग टीम को कायमगंज में एक प्राइवेट कार ड्राइविंग सिखाती हुई मिली।,जब उसके प्रपत्र चेक किए गए तो उसका कोई भी प्रपत्र वैध नहीं था। कार पर मां वैष्णो कार ट्रेनिंग सेंटर, माय कार के सामने कायमगंज, फर्रुखाबाद तथा प्रोपराइटर संजय लिखा हुआ था । कार में डबल पेडल लगे पाए गए। जो व्यावसायिक रूप से कार सिखाने वाले वाहनों में प्रयोग होते हैं। जनपद फर्रुखाबाद में इस नाम का कोई भी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल,या मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालित नहीं है। अतः इनके द्वारा अवैधानिक रूप से ट्रेनिंग सेन्टर संचालित किया जा रहा था । पूछने पर संजय ने बताया कि उसके द्वारा ड्राइविंग स्कूल के लिए आवेदन किया गया है। परंतु अभी तक मान्यता नहीं प्राप्त हुई है। विभिन्न कमियों एवं अनियमितताओं को देखते हुए इस वाहन को भी थाना कोतवाली में सीज कर दिया गया। तथा उस पर ₹33 हज़ार का जुर्माना लगाया गया। जनपद फर्रुखाबाद में केवल पांच मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल मान्यता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त चेकिंग टीम द्वारा एक वाहन को ओवरलोड माल परिवहन करने के अभियोग में सीज किया गया ,तथा इसी क्षेत्र में आठ अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। चालान तथा सीज किए गए वाहनों पर रुपए 5- 43 लाख का अर्थदंड आरोपित किया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb