KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी के कहर से नौनिहालों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका, समय परिवर्तन की मांग

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS “लू के थपेड़ों में झुलस रहे मासूम” – प्राइमरी स्कूलों का समय बदलना जरूरी: . – राजकिशोर शुक्ल
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
तेज होती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल भीषण लू और उमस भरी गर्मी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने प्रशासन से मांग की है कि छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय तत्काल बदला जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी (हीट वेव) छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी सहनशीलता वयस्कों की तुलना में कम होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्व की भांति स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चे तेज धूप और लू के प्रकोप से बच सकें। शिक्षक नेता श्री शुक्ल ने यह भी बताया कि जिले के अधिकांश परिषदीय स्कूल संसाधनों के अभाव से जूझ रहे हैं। कई स्कूलों में बिजली की सुविधा नहीं है, और जहां कनेक्शन है भी, वहां स्कूल समय में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती। ऐसे में पंखे, पानी और ठंडक की व्यवस्था न होने से छोटे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि
स्कूल समय में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । बच्चों के लिए पेयजल और छाया की व्यवस्था मजबूत की जाए ,और सबसे महत्वपूर्ण, स्कूल समय में बदलाव कर बच्चों को राहत दी जाए । उन्होंने यह भी बताया कि शाहजहांपुर सहित कई जिलों में पहले ही स्कूलों का समय बदला जा चुका है, जिससे वहां के बच्चों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
> सवाल अब यह है कि क्या जिले के छोटे-छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन समय रहते फैसला लेगा, या नौनिहाल यूं ही लू के थपेड़ों में झुलसते रहेंगे? सब कुछ प्रशासनिक आदेश एवं समय रहते लिए जाने बाले निर्णय पर ही फिलहाल निर्भर है ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes