KAIMGANJ NEWS- गौवंश मरने की घटना का कारण बना न० पा० स्ट्रीट लाइट पोल पर आता विद्युत्त करंट
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जुलाई 2024
नगर पालिका परिषद कायमगंज क्षेत्र में नगर की सड़कों तथा गलियों पर रात के समय अंधेरा दूर करने के लिए जनसुविधा हेतु स्ट्रीट लाइटों को लगाय गया है । पूरे नगर में आवश्यक स्थानों पर पोल स्थापित कर विधुत्त लाइनें डाली गयीं । काम तो सही है । किन्तु देखरेख के अभाव तथा व्यवस्था की कमी के कारण वरसाती मौसम में तारों से होकर बिजली का करंट पोल पर भी प्रवाहित होने लगता है । कभी – कभी तो विद्युत्त करंट पोल के पास भरे पानी या काफी नम हो चुके स्थानों पर भी आ जाना शायद आम बात बन गई है । जैसी लापरवाही से पिछले दिनों एक निराश्रत गौवंश करंट की चपेट में आकर मर गया था । लेकिन फिर भी विद्युत प्रवाह व्यवस्था सही कराने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया । इसी कमी ने आज फिर एक गौवंश को मौत के आगोश में पहुंचा दिया । मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद की स्ट्रीट लाइट पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक गौवंश तड़प – तड़प कर मर गया । घटना उस समय हुई जब स्वछंद विचरण करने वाला यह पशु घूम रहा था । उस समय नगर के मोहल्ला जटवारा से ग्राम घसिया चिलौली मार्ग पर व्यवस्था की पोल खोलते विजली पोल पर करंट आ रहा था । वह जैसे ही पोल के पास पहुंचा वैसे ही विद्युत करंट लगने से तड़पने लगा । थोडी ही देर में बेचारे बेजुवान की सांसें थम गई । स्थानीय लोगों ने गौवंश की मौत के लिए न० पा० परिषद की लापरवाही तथा व्यवस्था की कमी को जिम्मेदार बताया – उनका कहना था कि अभी कुछ दिन ही हुए हैं एक सांड करंट लगने से मर गया था । लेकिन नगर पालिका ने व्यवस्था सुधारने में कोई रुचि नहीं दिखाई । उसी का नतीजा है कि आज फिर एक और गौवंश मर गया ।
इनसैट : –
कायमगंज – 5 जौलाई
विद्युत करंट लगने से गौवंश की मौत के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया । जब घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । भीड़ पूरे घटनाक्रम के लिए सीधे – सीधे न० पा० को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा करने लगी । मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों से रोष व्यक्त किया जा रहा था । लोग किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे । सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे । उसी समय पुलिस बल भी पहुंच गया । आक्रोशित हो हंगामा कर रहे लोगों को व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दे उपजिलाधिकारी ने उन्हें शांत कराया । साथ ही नगर पालिका को भी एसडीएम ने निर्देश दे विद्युत पोलों से आ रहे करंट ना आ सकें । इसके लिए जरूरी व्यवस्था तत्काल करने का निर्देश दिया ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb