KAIMGANJ NEWS एसडीएम द्वारा ज्ञापन स्वीकार न किए जाने पर आक्रोशित वकीलों ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीष को डाक द्वारा भेजी ज्ञापन की प्रतियां

IMG 20251117 123228

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज तहसील परिसर में उस समय एक बहुत ही अजीब सा दृश्य दिखाई दिया । जब बार एसोसिएशन कायमगंज के बैनर तले संगठित अधिवक्ता उप जिलाधिकारी कायमगंज को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी दलाली एवं हर पटल पर रखे गए प्राइवेट दलालों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने पहुंचे थे । वकीलों का आरोप है कि वे लोग जब एसडीएम के पास पहुंचे तो एसडीएम ने उनकी बात पर कोई गौर नहीं किया । काफी इंतजार करने के बाद भी एसडीएम अपने कमरे से बाहर नहीं निकले । इसके तुरंत बाद जब यह बात विधि व्यवसाय से जुड़े तहसील परिसर में मौजूद वकीलों को पता चली तो सभी एकत्र होकर आक्रोश जताते हुए पुनः एक बार एसडीएम के पास पहुंचे । खैर कुछ देर बाद उप जिलाधिकारी कायमगंज अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आए ।उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनसे वार्ता कर ज्ञापन सौंपने की बात कही, एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल ज्ञापन की प्रति में अंकित समस्याओं से संबंधित बिंदुओं को पढ़कर एसडीएम को अवगत करा रहे थे। उन्होंने दो बिंदु ही उच्चरित कर पाए थे , कि तब तक फिर एक बार एसडीएम की त्यौरी चढ़ गई और बे ज्ञापन न लेकर तुरंत अपने कार्यालय कक्ष में वापस चले गए । उसके चंद मिनट के अंदर ही उप जिलाधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर तहसील से भी बाहर चले गए । उनके इस व्यवहार से वकीलों में काफी आक्रोश पनप गया । वकीलों ने संगठन बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का बात कहते हुए स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान न किया गया तो सभी अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले जाएंगे । ऐसी विषम स्थिति में अधिवक्ताओं ने फिर एक बार आपसी विचार विमर्श कर ज्ञापन की प्रतियां जिला अधिकारी फर्रुखाबाद से लेकर हाई कोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के नाम सहित शासन व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित कर अवगत करा दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes