कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 जुलाई 2022
राजस्थान प्रांत के उदयपुर में नूपुर शर्मा तथा नवीन जिंदल की बयानबाजी से उपजे विवाद के बाद पोस्ट वायरल करने वाले के पिता कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई । इसके बाद से ही हिंदू संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसी को देखते हुए आज जुमे की नमाज पर जनपद के हर कस्बे तथा शहर में मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की कड़ी चौकसी रही। प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्कता के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। ऐसे संवेदनशील समय में आज कायमगंज में हिंदू जागरण मंच ने इसी प्रकरण को लेकर तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की सूचना दी। उनकी सूचना पर सतर्क प्रशासन ने यह सोच कर की हिंदू जागरण मंच यदि तहसील आकर ज्ञापन देता है तो नारेबाजी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है । संभवत इसीलिए उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय कुमार सिंह ने हिजाम के जवाहर गंज स्थित कार्यालय पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर ज्ञापन वहीं जाकर ले लिया। हिंदू जागरण मंच ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर कहा कि उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर उनका संगठन कड़ा विरोध करता है । उनका कहना है कि राजस्थान सरकार जानबूझकर हिंदुओं की हत्याएं करवा कर उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। आरोप है कि राजस्थान में कई जगह सरकार की शह पर मंदिर तोड़े गए। इसलिए राजस्थान सरकार को बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। साथ ही कन्हैया लाल की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द फांसी देकर वहां कानून-व्यवस्था लागू की जाए । उन्होंने कहा है कि आतंकवादी आम आदमी की गला काटकर हत्या करते हैं और उसका वीडियो भी डाल रहे हैं। किंतु फिर भी हिंदू संगठनों को इनका विरोध करने तक की छूट नहीं मिल पा रही है । हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है की यदि समय रहते हिंदुओं पर हो रहे हमले बंद नहीं किए गए ,तो हिंदू संगठन भी सड़कों पर उतर कर इसका कड़ा विरोध करेंगे। ज्ञापन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कानपुर संभाग संयोजक प्रदीप सक्सेना, सह संयोजक पंकज गुप्ता, सनी शर्मा, अर्जुन बाथम ,विवेक पंडित ,अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, संजय कोली ,डॉक्टर धीरेंद्र ,अमित कुमार कोली ,अवधेश यादव ,रोहित कौशल आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb