KAIMGANJ NEWS विभाग में दस से वाइस बर्ष तक कार्यरत रहे सत्तावन वर्करों की सेवाएँ समाप्त किए जाने से आक्रोशित कर्मचारी आंदोलन की राह पर

IMG 20250517 WA0324

KAIMGANJ NEWS – परेशान कर्मचारियों ने रूटौल बिजली उपकेंद्र पर धरना दे की बकाया वेतन भुगतान एवं वहाली की मांग
कायमगंज /फर्रुखाबाद
विभाग में लागू ठेका पद्धति में कार्यरत रहे 57 वर्करों की सेवाएँ समाप्त कर सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह सब ऐशे वर्कर हैं, जिन्होंने 10 से 22 बर्ष तक कार्यरत रह कर सेवायें दी । अब यह वर्कर बेरोजगारी की कगार पर पहुंच गए । तो उन्होंने इससे पहले भी धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों से एक्सइएन को अवगत कराया था । किन्तु कोई परिणाम नहीं निकला तो यह सब वर्कर फिर आंदोलन की राह पर चलने को विवश हो रहे हैं । उन्होंने आज कायमगंज क्षेत्र में स्थित रुटौल विजली उपक्रेन्द्र पर प्रदर्शन कर अपनी बहाली एवं बकाया वेतन भुगतान की मांग दोहराई । रूटौल बिजली उप केंद्र पर शनिवार को बिजली विभाग के ठेके के शमशाबाद, हजियापुर कंपिल सहित 13 उपकेंद्र के कर्मचारियों ने फिर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कायमगंज डिवीजन में कुल 201 वर्कर कार्यरत हैं, लेकिन हाल ही में कम्पनी द्वारा 57 कर्मचारियों को अचानक कार्य से हटा दिया गया है। हटाए गए कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन भी अब तक नहीं मिला है, जबकि उन्होंने पूरे माह कार्य किया है और वर्तमान में भी कार्यरत माने जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने मांग की कि सभी हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए और उनका बकाया वेतन भुगतान किया जाए।कर्मचारियों का कहना है कि 57 वर्करों के हटने के बाद कार्यबल की संख्या कम हो गई है, जबकि गर्मियों में बिजली फाल्ट की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में कम स्टाफ के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या का प्रबंधन करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने अपना दर्द वयां करते हुए कहा कि उनके जीवन के यहां नौकरी करते हुए किसी के 10 बर्ष तो किसी के 15 बर्ष वहीं कुछ लोगों के २२ वर्ष बीत गए फिर भी उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया । आखिर वे अब कहां जायें । वर्करों ने बताया कि इस संबंध की पूरी जानकारी एक्सईएन को भी दे दी गई है। यदि जल्द समय रहते निराकरण नहीं हुआ तो वे और अधिक व्यापक एवं उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन करने को विवश होंगे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes