आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बाल पुष्टाहार न देने के साथ ही अभद्रता करने का आरोप लगा, महिला ने की शासन- प्रशासन से शिकायत

Picsart 23 02 03 16 14 52 332

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2023

जनपद फर्रुखाबाद,विकास खंड नवाबगंज के गांव फतेहपुर – परिऊली निवासी कृष्णा देवी पत्नी अंकुल कुमार ने महिला बाल विकास कल्याण एवं बाल पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, प्रदेश सरकार के बाल विकास विभाग सचिव के साथ ही जिला अधिकारी फर्रुखाबाद एवं उप जिलाधिकारी कायमगंज को डाक द्वारा शिकायती पत्र प्रेषित किया है।

Picsart 23 02 03 16 53 28 283

शिकायतकर्ता का आरोप है की उसी के गांव की निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री लज्जावती शाक्य पत्नी अंगनलाल पुष्टाहार वितरण में धांधली एवं मनमानी करती हैं। उसका कहना है कि उसके दो अबोध बच्चे हैं। एक बच्चा 5 वर्ष का ,वही दूसरा बच्चा 1 वर्ष का है। बच्चों के लिए पुष्टाहार की आवश्यकता है । पिछले कई महीनों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री उसे पुष्टाहार नहीं दे रही है। पुष्टाहार न देने का कारण पूछने तथा पुष्टाहार देने की बात कहने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी देती हैं। साथ ही यह भी कहती हैं कि तुझे जहां भी शिकायत करनी हो कर ले ,कौन दूध का धुला है। मेरा कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पुष्टाहार की आवश्यकता बताते हुए महिला कृष्णा देवी ने पत्र के माध्यम से शासन तथा प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए, जनहित में शीघ्र समय रहते सक्षम अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कराने एवं अनियमितताओं की सारी हदें पार करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध शीघ्र समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes