KAIMGANJ NEWS अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद थे -कालजयी पराक्रमी भारत मां के सच्चे सपूत

Picsart 25 07 23 17 56 12 857

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा शहीदे आजम चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें विश्व का कालजयी अग्निपुत्र क्रांतिकारी बताया । प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि देश को आजादी न तो बिना खड़ग बिना ढाल और न सत्य और अहिंसा के अर्थ हीन नारों से मिली ।भारत को आजादी चंद्रशेखर आजाद जैसे पराक्रमी शहीदों के अभूतपूर्व बलिदानों से प्राप्त हुई ।हमने शहीदों की चिताओं पर मेले लगाने की बात कही थी लेकिन मेले लगे नहीं और हम सियासी मजमों में भटक गए।

Picsart 25 07 13 17 44 52 985
गीतकार पवन बाथम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र के पतन का प्रमुख कारण बलिदानी सपूतों की उपेक्षा है ।आजादी के बाद जो आदर्श समाज के सामने आए उनसे युवा पीढ़ी दिशाहीन हो गई आज के नेताओं को देखकर लगता नहीं है कि इस देश की युवा पीढ़ी किसी उद्देश्य को लेकर बलिदान हुई होगी। देश की राजनीति युवाओं के समक्ष कोई आदर्श प्रस्तुत नहीं कर पाई और वे भ्रम और दिशाहीनता के दलदल में फंस गए।
प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि क्रांतिकारियों की वीर गाथाएं अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम में शामिल की जाएं ।शिक्षा के साथ निरंतर हो रहे प्रयोगों से हालात बिगड़ रहे हैं।
डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि देवी देवताओं के मंदिर मस्जिद तो सिर माथे लेकिन अब समय की पुकार है कि हर शहर, कस्बा और गांव में शहीदों के मंदिर भी बनवाए जाएं और इसके लिए सरकारों का मुंह देखने के बजाय समाज के समृद्ध विचारवान लोगों को आगे आना चाहिए।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि
युवा रचेंगे देश का अब एक नया विधान ।
राष्ट्र करे समवेत हो वीरों का सम्मान।।
छात्र यशवर्धन ने कहा कि
मातृभूमि की वेदिका पर जो हुए शहीद ।
मने उन्हीं की याद में अब होली और ईद।। गोष्ठी में जेपी दुबे , वीएस तिवारी, मनीष गौड़ आदि ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। अलीगंज से आए कवि बृजनंदन पुजारी ने शहीदों की शान में काव्य पाठ किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes