KAIMGANJ NEWS रामलीला कमेटी गठन के साथ ही भव्य रूप से लीला कार्यक्रमों के मंचन हेतु बनाई रूपरेखा

Picsart 25 09 01 19 11 44 858

KAIMGANJ NEWS – निर्धारित तिथि के अनुसार17 सितम्बर से होगा शुभारम्भ , जबकि पूर्व की भांति विजयादशमी पर्व पर मंडी परिसर में ही रावण व अन्य पुतलों का होगा दहन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हर बर्ष की तरह इस बार भी रामलीला कार्यक्रमों को भन्य रूप से संपन्न कराने हेतु समिति का गठन प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी नरायण अग्रवाल के यहां आहूत बैठक में किया गया । बैठक में पूर्ण सहमति के साथ सत्यप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष , मनोज कौशल महामंत्री तथा संजय बंसल व नीरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार रामलीला मंचन व संबंधित कार्यक्रमों को और भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। रामलीला मंचन और राज्याभिषेक समारोह सीपी गेस्ट हाउस में होंगे, जबकि विजयादशमी पर्व पर रावण वध एवं पुतला दहन का आयोजन मंडी समिति परिसर में किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि रामलीला मंचन का शुभारंभ 17 सितंबर को गणेश पूजन के साथ होगा।

मंचन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा। 23 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी। दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को और 3 अक्टूबर को भरत मिलाप व राजगद्दी का आयोजन होगा। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया कि भरत मिलाप के अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से सीपी सभागार में विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि शामिल होंगे।
इस अवसर पर व्यवसाई शंभूदयाल कौशल, पवन गुप्ता, रामप्रकाश कल्लू यादव, अनिल अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, राजेश अग्निहोत्री, सुखदेव दुबे, लखपति सक्सेना, राजन गुप्ता, वीरेंद्र राठौर, सोनू गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित सेठ, सुधाकर दुबे, पीयूष गंगवार, मनोज गंगवार, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]