कायमगंज -फर्रुखाबाद 19 जुलाई 2022
आज 19 जुलाई को लाला परमानंद राम चरण लाल माहेश्वरी की बगीची में सायंकाल 5:00 बजे मंडल के प्रभारी तथा कन्नौज के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा कन्नौज के जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद कटियार का कायमगंज आगमन पर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत उनकी अध्यक्षता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि आज के समय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अग्रणी व्यापार मंडल की भूमिका निभा रहा है ,तथा 3 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में संपूर्ण उत्तर प्रदेश का विशाल व्यापारी महासम्मेलन आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सभी जिलों के अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी शामिल होंगे । व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। उसके अनुसार ₹2100 की आजीवन सदस्यता ₹500 की 5 वर्ष की सदस्यता पर विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। कहा गया कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में प्रत्येक घर पर झंडारोहण की योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाना अति आवश्यक है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 500 झंडे व्यापारियों एवं नगर वासियों को वितरित करेगा । राष्ट्रीय झंडे प्रत्येक व्यक्ति अपने मकान पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक लगातार लगाए रखेंगे । यह झंडा हमारे देश की आन बान और शान है। मंडल प्रभारी को अवगत कराया गया की मंडी से बाहर तंबाकू का कारोबार होता है। मंडी समिति से तंबाकू व्यापारियों को कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है ।अतः तंबाकू पर मंडी शुल्क समाप्त किया जाए साथ ही मंडी समिति के अंदर जो दुकानें बनी हुई है ।उनका किराया कम किया जाए एवं फ्री होल्ड की जाए । मंडल प्रभारी ने कहा की कन्नौज जिले में किसी भी व्यापारी भाई को कोई भी समस्या हो ,वह हमको अवगत कराएं । उसका काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मीटिंग के पश्चात नगर के ग्राम दत्तूनगला तथा मूल निवासी ग्राम विधि नगला सीआरपीएफ के जवान विनोद पाल जी की पुलवामा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद होने पर रोष प्रकट किया गया, तथा सभी लोगों ने शहीद की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की ।आज के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, विधानसभा महामंत्री महेंद्र राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ,दिलीप शर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष ,विधानसभा महामंत्री रवि राठौर, तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ,राधे नगर उपाध्यक्ष, आशीष गुप्ता नगर महामंत्री, प्रवीण वर्मा नगर मंत्री ,राधेश्याम कौशल युवा जिला अध्यक्ष, रोहित गुप्ता युवा जिला कोषाध्यक्ष ,अभिषेक महेश्वरी युवा नगर अध्यक्ष ,मयंक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb