– इस मौके पर खुशी ऐसी की ,हर चेहरा खुशियों से लवरेज एक दूसरे को अपनी बाहों में लेकर गले लगाने के लिए बेताब नजर आ रहा था-
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मई 2022
ईदगाह पर नमाज का मतलब ही कुछ अलग अच्छे और पुर-सुकून माहौल की तरफ लोगों को दिल से सोचने के लिए मजबूर करता दिखाई देता है। हो भी क्यों न पाक- ए -रमजान माह में परवरदिगार की इबादत करते हुए पूरी शिद्दत के साथ अपनी जिंदगी के इस वक्त के दिनों में पूरे 30 रोजे के बाद ईद की खुशी नसीब होती है । जिस की शुरुआत ईदगाह की नवाज से ही शुरू होकर हर एक मोमिन के दिलों तक पहुंचती है।

ईदगाह पर नमाज के बाद लोग पूरी मोहब्बत के साथ अल्लाह को याद कर एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद देते हैं ,और यहीं से ईद की वह खुशियां जिनके लिए इंतजार करना पड़ता है, मिलना शुरू हो जाती हैं । इसीलिए ईदगाह तथा यहां अता की जाने वाली नमाज को खास माना जाता है।
महान कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने अपनी अन्य कहानियां में से एक कहानी जो इंसान की जिंदगी से जुड़ी हकीकत बयां करते कार्यों को दर्शाते हुए लिखी। उस कहानी का नाम उन्होंने ईदगाह शीर्षक देकर जिंदगी में आने वाले वक्त को तथा ईद की खुशी तथा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की समझदारी को परिभाषित किया है। यह कहानी भी इंसानी जिंदगी के तमाम खास पहलुओं को उजागर करती हुई, ईदगाह की खासियत आज भी बता रही है।
नए-नए परिधानों में सजे धजे बुजुर्ग, युवा ,बच्चे बड़ी संख्या में अपने -अपने क्षेत्र के ईदगाह पर समय से पहुंचने के लिए घरों से निकल पड़े ।

ईदगाह पर पहुंचकर सभी ने निश्चित समय 8:30 बजे सुबह से शुरू हुई नवाज अता की, और इसके बाद एक दूसरे से गले मिल ईद की खुशियां बांटते हुए मुबारकबाद दिया। खुशगवार माहौल में लोग पैदल व अपने निजी साधनों या फिर एक दूसरे का सहयोग करते हुए अलग-अलग वाहनों से ईदगाह स्थल पर पहुंचे थे। सतरंगी फिजा जैसी हकीकत उस समय दिखाई दे रही थी। जब सभी लोग एक साथ ईदगाह पर मौजूद हुए। जहां सभी ने धार्मिक रस्म के मुताबिक नमाज अता कर मुल्क के अमन चैन एकता तथा भाईचारे के साथ ही सभी की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। कायमगंज क्षेत्र में कंपिल मार्ग पर बने ईदगाह तथा कायमगंज -गंगा दरवाजा टिलिया रोड ईदगाह के साथ ही कस्बा कंपिल, कटिया, टाउन एरिया शमशाबाद, नवाबगंज सहित अन्य स्थानों पर स्थित ईदगाहों पर पूरी शिद्दत के साथ नमाज अदा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर अपने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए पल-पल की खबर लेते रहे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा ,थानाध्यक्ष कंपिल दिग्विजय सिंह ,एस ओ शमशाबाद एस ओ मेरापुर अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद दिखाई दे रहे थे। इसी के साथ स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी भी अपने सूत्रों से जानकारी जुटाते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर पूरे क्षेत्र में भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच नमाज अता की गई। आज ईदगाह पर पहुंचे लोग इसलिए और खुश थे। क्योंकि पिछले 2 साल से कोविड-19 के कारण ईदगाह पर नमाज अता करने का मौका नहीं मिला था। परवरदिगार की मेहरबानी से 2 साल के बाद फिर वही रौनक जो पहले थी । ईदगाहों पर दिखाई दे रही थी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb